JioHotstar Free Subscription: हाल ही में Disney+ Hotstar और JioCinema ने मिलकर एक नया OTT प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘JioHotstar’ है। ऐसे में मौजूदा सब्सक्राइबर अपनी मेम्बरशिप तब तक बनाए रखेंगे जब तक कि उनका प्लान खत्म नहीं हो जाता, लेकिन Jio और Vodafone Idea ने पहले ही अपने प्लान लॉन्च कर दिए हैं जो फ्री में आपको JioHotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहे हैं। अगर आप ऐसे मोबाइल प्लान ढूंढ रहे हैं जो आपको नए स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर फ्री में कंटेंट देखने की सुविधा दें, तो यहां बताये गए प्लान्स एक बार जरूर चेक कर लें…
Reliance JioHotstar प्लान
Jio के पास सिर्फ दो प्लान्स हैं जो आपको नए प्लैटफॉर्म पर कंटेंट देखने की सुविधा देते हैं। दोनों में से सबसे सस्ता हाल ही में लॉन्च किया गया प्लान है जो 195 रुपये में आता है। इस क्रिकेट डेटा पैक में तीन महीने का कॉम्प्लीमेंट्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। डेटा-ओनली ऐड-ऑन प्लान 15GB 4G/5G डेटा के साथ आता है और आपको Ad-सपोर्टेड JioHostar मोबाइल प्लान ऑफर करता है, जो यूजर्स को एक समय में एक डिवाइस पर HD रिज़ॉल्यूशन में कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। अगला प्लान 949 रुपये का प्लान है, जिसे नेटवर्क ऑपरेटर ने पिछले हफ्ते पेश किया था। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
वोडाफोन आइडिया JioHostar प्लान
जियो के मुकाबले वोडाफोन आइडिया कुछ ज्यादा बेहतर प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जो फ्री JioHostar मेम्बरशिप ऑफर करते हैं। अगर आपके पास पहले से ही एक एक्टिव बेस प्लान है, तो 151 रुपये का ऐड-ऑन प्लान आपके लिए बेस्ट है जिसमें आपको 4GB डेटा और 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि इसमें आपको कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलेगी, लेकिन यह 3 महीने के JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 20 हजार का मिल रहा Discount!
VI का 469 रुपये वाला प्लान
अगर आप रेगुलर प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, तो 469 रुपये वाला प्लान आपकी जरूरतों को पूरा कर सकता है। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS ऑफर करता है और इस प्लान में आपको 12AM से 12PM तक अनलिमिटेड डेटा के साथ 2.5GB मोबाइल डेटा भी मिलता है। ऊपर बताए गए ऐड-ऑन प्लान की तरह, आपको प्लान में 3 महीने का फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
VI का 994 रुपये वाला प्लान
वहीं, अगर आप एक तीन महीने की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें 3 महीने का फ्री JioHotstar हो, तो 994 रुपये वाला प्लान आपको पसंद आ सकता है। यह 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 SMS, रोजाना 2GB डेटा और 12AM से 12PM के बीच अनलिमिटेड मोबाइल डेटा मिलता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
33 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines