Jio True 5G Supported OnePlus Smartphones: भारतीय टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से वनप्लस (OnePlus) के साथ साझेदारी का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब वनप्लस के स्मार्टफोन जियो के True 5G नेटवर्क के लिए योग्य हैं। इस साझेदारी के एक हिस्से के रूप में Jio अपने स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क को OnePlus स्मार्टफोन्स में ला रहा है। इस सहयोग से वनप्लस डिवाइस के मालिक अपने 5जी-सक्षम स्मार्टफोन पर जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।
वनप्लस की ओर से कहा गया कि उसके 5G सपोर्ट स्मार्टफोन को 1 दिसंबर, 2022 से Jio True 5G नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी। गौरतलब है कि जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क फिलहाल भारत के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। इसका मतलब ये है कि योग्य OnePlus यूजर्स को अपने डिवाइस पर 5G कनेक्टिविटी को सक्षम करने वाला अपडेट मिलेगा, लेकिन उन्हें सेवा का उपयोग करने के लिए अपने शहरों में Jio का ट्रू 5G नेटवर्क उपलब्ध होने तक इंतजार करना होगा।
और पढ़िए – Maxima Max Pro Hero Smartwatch लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स!
यहां उन सभी स्मार्टफोन्स की सूची दी गई है, जिन्हें Jio True 5G नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी।
- वनप्लस 10 सीरीज (OnePlus 10 Series)
- वनप्लस 9आर (OnePlus 9R)
- वनप्लस 8 सीरीज (OnePlus 8 Series)
- वनप्लस नॉर्ड (OnePlus Nord)
- वनप्लस नॉर्ड 2टी (OnePlus Nord 2T)
- वनप्लस नॉर्ड 2 (OnePlus Nord 2)
- वनप्लस नॉर्ड सीई (OnePlus Nord CE)
- वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट (OnePlus Nord CE 2 Lite)
- वनप्लस नॉर्ड सीई 2 (OnePlus Nord CE 2)
वनप्लस के इन फोन्स को भी जल्द मिलेगा जियो True 5G नेटवर्क
- वनप्लस 9
- वनप्लस 9 प्रो
- वनप्लस 9RT
और पढ़िए – OnePlus Community Sale: वनप्लस के टीवी, वॉच, स्मार्टफोन समेत कई डिवाइसों पर भारी छूट, जानिए ऑफर
OnePlus anniversary sale benefits
वनप्लस स्मार्टफोन्स पर जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क की उपलब्धता की ऐलान करने के अलावा, दोनों कंपनियों ने वनप्लस की एनिवर्सरी सेल के दौरान नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभों का भी ऐलान किया है। बता दें कि जियो का 5G नेटवर्क फिलहाल भारत के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है, जिनमें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, वाराणसी, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, गाज़ियाबाद, नाथद्वारा, गुरुग्राम, पुणे, नोएडा, फरीदाबाद और गुजरात में 33 जिला मुख्यालय शामिल है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines