Jio True 5G के लिए OnePlus के ये सभी स्मार्टफोन तैयार! देखें आपका स्मार्टफोन है या नहीं
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio True 5G Supported OnePlus Smartphones: भारतीय टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से वनप्लस (OnePlus) के साथ साझेदारी का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब वनप्लस के स्मार्टफोन जियो के True 5G नेटवर्क के लिए योग्य हैं। इस साझेदारी के एक हिस्से के रूप में Jio अपने स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क को OnePlus स्मार्टफोन्स में ला रहा है। इस सहयोग से वनप्लस डिवाइस के मालिक अपने 5जी-सक्षम स्मार्टफोन पर जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।
वनप्लस की ओर से कहा गया कि उसके 5G सपोर्ट स्मार्टफोन को 1 दिसंबर, 2022 से Jio True 5G नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी। गौरतलब है कि जियो का ट्रू 5जी नेटवर्क फिलहाल भारत के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। इसका मतलब ये है कि योग्य OnePlus यूजर्स को अपने डिवाइस पर 5G कनेक्टिविटी को सक्षम करने वाला अपडेट मिलेगा, लेकिन उन्हें सेवा का उपयोग करने के लिए अपने शहरों में Jio का ट्रू 5G नेटवर्क उपलब्ध होने तक इंतजार करना होगा।
यहां उन सभी स्मार्टफोन्स की सूची दी गई है, जिन्हें Jio True 5G नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होगी।
और पढ़िए – OnePlus Community Sale: वनप्लस के टीवी, वॉच, स्मार्टफोन समेत कई डिवाइसों पर भारी छूट, जानिए ऑफर
वनप्लस स्मार्टफोन्स पर जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क की उपलब्धता की ऐलान करने के अलावा, दोनों कंपनियों ने वनप्लस की एनिवर्सरी सेल के दौरान नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभों का भी ऐलान किया है। बता दें कि जियो का 5G नेटवर्क फिलहाल भारत के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है, जिनमें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, वाराणसी, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, गाज़ियाबाद, नाथद्वारा, गुरुग्राम, पुणे, नोएडा, फरीदाबाद और गुजरात में 33 जिला मुख्यालय शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: