Jio यूजर के काम की खबर, सिर्फ 44 रुपये में पूरे साल एक्टिव रहेगा आपका सिम, जानें कैसे

क्या आप जानते हैं कि बिना महंगा रिचार्ज कराए भी आपका Jio नंबर बंद होने से बच सकता है? सिर्फ 11 रुपये के छोटे रिचार्ज से आप पूरे साल अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं और इनकमिंग कॉल व OTP लेते रह सकते हैं. जानिए पूरी ट्रिक.

jio

महंगे रिचार्ज से बचने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Jio 11 rs Recharge Plan: क्या आपको यकीन होगा कि सिर्फ 44 रुपये खर्च करके भी आपका Jio सिम पूरे साल एक्टिव रह सकता है? ज्यादातर लोग नंबर बंद होने के डर से महंगे रिचार्ज कराने को मजबूर हो जाते हैं. लेकिन अगर आपको अपने जियो नंबर पर सिर्फ इनकमिंग कॉल और OTP चाहिए, तो यह तरीका आपके काफी काम आ सकता है. यहां हम आसान भाषा में समझा रहे हैं कि आप कम से कम खर्च में अपने Jio सिम को कैसे एक्टिव रख सकते हैं.

क्यों बंद हो सकता है आपका Jio नंबर

विज्ञापन

अगर जियो सिम पर लगातार 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं कराया जाता है, तो कंपनी उस नंबर को बंद करके किसी और को अलॉट कर सकती है. इसी डर से लोग अनचाहे महंगे प्लान रिचार्ज करा लेते हैं, जबकि कई बार नंबर का इस्तेमाल बहुत कम या सिर्फ OTP के लिए ही होता है.

44 रुपये में सालभर कैसे एक्टिव रहेगा सिम

अपने Jio सिम को सालभर एक्टिव रखने के लिए आपको किसी महंगे बेस प्लान की जरूरत नहीं है. बस हर 90 दिनों के अंदर 11 रुपये का डेटा पैक रिचार्ज कराना होगा. इस तरह पूरे साल में चार बार 11 रुपये का रिचार्ज कराकर आप कुल 44 रुपये में अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं.

विज्ञापन

11 रुपये के रिचार्ज में क्या मिलता है

11 रुपये के इस डेटा पैक में आपको 1 घंटे के लिए 10GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है. सबसे अहम बात यह है कि यह रिचार्ज दिखाता है कि आपका नंबर इस्तेमाल में है, जिससे अगले 90 दिनों तक कंपनी उसे बंद नहीं करती. इस दौरान आपको इनकमिंग कॉल और OTP मिलते रहेंगे.

विज्ञापन

एक्स्ट्रा नंबर वालों के लिए क्यों है फायदेमंद

अगर आप जियो सिम को सेकेंडरी या एक्स्ट्रा नंबर की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो यह तरीका सबसे किफायती साबित हो सकता है. बैंकिंग, UPI या सोशल मीडिया के लिए OTP लेना हो, तो बिना ज्यादा खर्च किए आपका नंबर चालू रहेगा.

विज्ञापन

इन बातों का रखना होगा ध्यान

हर 11 रुपये का रिचार्ज 90 दिनों से पहले जरूर कराएं, ताकि नंबर डिएक्टिव न हो. रिचार्ज के बाद थोड़ा-सा डेटा इस्तेमाल करना भी जरूरी है, जिससे यह रिकॉर्ड हो सके कि सिम एक्टिव है. साथ ही ध्यान रखें कि भविष्य में कंपनी अपनी पॉलिसी बदल सकती है, लेकिन फिलहाल इस तरीके से 44 रुपये में Jio सिम को सालभर एक्टिव रखा जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ