Jio Prepaid Plans with Free Extra Data: रिलायंस जियो शुरुआत से ही अपने यूजर्स के लिए कई जबरदस्त ऑफर्स पेश करता आया है। अब कंपनी कुछ प्रीपेड प्लान में बोनस डाटा दे रही है। खास बात यह है कि ये एक्स्ट्रा डाटा कुछ प्लान्स में बिल्कुल फ्री में मिल रहा है। अगर आप भी कम पैसों में अच्छा डाटा प्लान ढूंढ रहे हैं तो नीचे बताये गए प्लान्स को एक बार जरूर चेक करें। इन सभी प्लान्स में आपको एक्स्ट्रा डाटा के साथ फ्री 5G का मजा भी मिलने वाला है।
इन दो प्लान्स में मिल रहा बेनिफिट
399 रुपये का प्लान
इस प्लान में आम तौर पर अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और 3 जीबी डेली डाटा मिलता है, लेकिन अब बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के इस प्राइस पर 6 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है। यह फ्री डाटा 61 रुपये के डाटा वाउचर मिलने जैसा है। साथ ही, आपको इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud और अनलिमिटेड 5G डाटा जैसे अन्य सभी बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिससे आप पूरे एक महीने तक फास्ट इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
वीडियो में भी देखें Jio New Prepaid Plans
ये भी पढ़ें : ये Alarm Clock Apps आपको बिस्तर से उठाकर ही छोड़ेंगे!
219 रुपये का प्लान
ये प्लान उन लोगों के लिए बिल्कुल बेस्ट ऑप्शन है जो छोटे रिचार्ज पसंद करते हैं, हालांकि इस प्लान के साथ भी कंपनी एक्स्ट्रा डाटा दे रही है। इसमें आपको रोजाना 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस तो मिलते ही हैं, लेकिन अब जियो इसमें एक्स्ट्रा 2 जीबी बोनस डाटा भी ऑफर कर रहा है। जिसकी कीमत 25 रुपये है। यह प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 399 रुपये के प्लान के जैसी ही सुविधाएं मिलती है, जिसमें JioTV, JioCinema, JioCloud और अनलिमिटेड 5G डाटा के एक्सेस भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Dating और Social Media ऐप्स पर Scams को कैसे बढ़ावा दे रहा AI?
वीडियो में भी देखें Jio Monthly VS Annual Plans
क्यों खास हैं ये प्लान्स?
अगर इन्हें अन्य कुछ प्लान्स के साथ कंपेयर करें तो ये थोड़े महंगे लग सकते हैं, लेकिन एक्स्ट्रा डाटा इन प्लान्स को एक बेस्ट ऑप्शन बना देता है। फ्री 5G के साथ इस प्लान में ढेरों बेनिफिट्स भी मिलते हैं। चाहे आप एक्स्ट्रा डाटा प्लान ढूंढ रहे हों या सिर्फ एक अच्छी डील, जियो का एक्स्ट्रा डाटा ऑफर आपकी इन सभी जरूरतों को पूरा कर रहा है। हालांकि अगर आपके पास एक एयरटेल का सिम भी है तो पहले बेनिफिट्स को कंपेयर जरूर करें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
7 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines