Jio Plan under 100: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई शानदार प्लान ऑफर करती है। इनमें से कई प्लान ऐसे भी हैं जो कम कीमत में बेहतरीन सुविधाओं के साथ हैं। अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं या फिर ओटीटी बेनिफिट्स वाले किफायती प्लान की तलाश में हैं तो 100 रुपये से कम का रिचार्ज करवा सकते हैं।
जी हां, जियो अपने ग्राहकों को 100 रुपये से कम कीमत में प्लान ऑफर करता है, जिसमें कॉलिंग, डेटा, ओटीटी समेत कई सुविधा शामिल हैं। आइए आपको जियो का 100 रुपये से कम में आने वाले प्लान के बारे में बताते हैं।
औ र पढ़िए – Tecno Camon 20 Pro 4G का डिजाइन रेंडर लीक! सामने आई ये अन्य जानकारियां
Jio Plan under 100 Benefits in Hindi
जियो अपने यूजर्स को 100 रुपये से क में 91 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक की है। इसमें 3GB हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा 50 SMS, जियो सिनेमा (Jio Cinema), जियो टीवी (Jio TV) और जियो क्लाउड (Jio Cloud) जैसे सभी जियो ऐप्स को फ्री में एक्सेस मिलता है। हालांकि, इस प्लान का लाभ जियो के सभी सिम ग्राहक को नहीं मिल सकता है।
और पढ़िए – WhatsApp पर 45 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स बंद, आप तो नहीं करते ऐसी गलती?
इन यूजर्स को ही मिलेगा प्लान का लाभ
जियो का 91 रुपये वाला प्लान हर यूजर के लिए नहीं है। इसका फायदा सिर्फ उन यूजर्स को होगा जिनके पास जियोफोन (JioPhone) है। दरअसल, ये एक स्पेशल प्लान है जिसका इस्तेमाल जियोफोन यूजर्स कर सकते हैं।
जियो फोन कहां से खरीद सकते हैं?
आप जियोफोन लेना चाहते हैं तो 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ इसे खरीद सकते हैं। जियोफोन कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। आप चाहें तो ऑफलाइन स्टोर से भी फोन को खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
10 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
11 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
13 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
15 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines