Jio Phone 5G Price: जियो लोगों के बीच ना सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर में प्रसिद्ध है बल्कि टेक दुनिया में भी ये अपनी अलग पहचान बना रहा है। जैसा कि आप जानते हैं भारत में 5जी नेटवर्क सर्विस (5G Network) की जल्द शुरुआत होने वाली है। ऐसे में रिलायंस जियो अपना 5जी फोन (Reliance Jio Phone 5G) लेकर आने के लिए भी तैयार है जिसकी कीमत सबसे कम हो सकती है।
अभी पढ़ें – Jio 5G Plans: भारत में 5G प्लान की कीमत कितनी होगी? यहां जानें जियो और एयरटेल का प्लान
जियोफोन 5जी होगा सबसे सस्ता!
AGM 2022 में रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने ये खुलासा किया है कि Google के सहयोग से Jio किफायती 5G स्मार्टफोन (Cheapest 5G Smartphone) पेश करेगा। वहीं, अब इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है। आइए जियोफोन 5जी के (Jio 5G Smartphone) बारे में बताते हैं।
कितनी होगी Jio Phone 5G की कीमत?
अगर आपका भी ये ही सवाल है कि Jio Phone 5G को कितने रुपये में पेश किया जा सकता है तो बता दें कि अब इसका खुलासा हो चुका है। इसे लेकर अफवाह सामने आई है कि जियो फोन 5जी की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये तक के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अभी पढ़ें – WhatsApp यूज करने के दौरान कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 8 लापरवाही? हो सकता है खतरनाक!
Jio Phone 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- जियोफोन 5G Android 11 (Go Edition) के साथ हो सकता है।
- इसका डिस्प्ले 6.5 इंच का होगा जो एचडी+ आईपीएस के साथ होगा।
- इसमें 720×1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हो सकता है।
- इस फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर हो सकता है।
- फोन में 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की संभावना है।
- स्टोरेज को बढ़ाने के लिए एसडी कार्ड की मदद ली जा सकती है।
जियोफोन 5जी का कैमरा और बैटरी
जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा हो सकता है, जो Autofocus lens के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ होगा। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है। बात करें बैटरी की तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी हो सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines