Jio 5G Plans: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को भारतीय मोबाइल कांग्रेस (Indian Mobile Congress) में भारत में 5G नेटवर्क लॉन्च करेंगे। Jio और Airtel ने पहले ही देशभर में नेटवर्क के रोलआउट शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टेलीकॉम दिग्गजों की ओर से भी साफ किया गया है कि वो 5जी को जल्द रोलआउट करेंगे। 2023 के अंत तक पूरे देश में इस नेटवर्क सर्विस को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jio और Airtel दोनों ने 5G नेटवर्क के रोलआउट को लेकर कहा है कि वो तेजी से इसका विस्तार करेंगे। साथ ही 5G रिचार्ज प्लान (5G Recharge Plans) के बारे में उन्होनें बहुत कुछ जानकारी दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 5G नेटवर्क प्लान (5G Plans) 4G के समान ही होंगे, जिनमें मामूली अंतर होगा। इसे देश में 5जी को बड़े पैमाने पर अपनाने को प्रोत्साहित करने के एक कदम के रूप में देखा जा सकता है।

4G के समान हो सकते हैं 5G रिचार्ज पैक

भारत में 1 अक्टूबर, 2022 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 5जी नेटवर्क को लॉन्च करने की तैयारी है। वहीं, Jio ने पुष्टि की है कि दीवाली तक 5जी नेटवर्क (Jio 5G Plans) दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में शुरू हो जाएगा। इसके बाद अन्य शहरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। कुछ ऐसी ही योजनाएं एयरटेल की भी है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एयरटेल और जियो के 5G पैक की कीमत 4G प्लान के समान हो सकती है। हालांकि, अभी तक Jio और Airtel ने अपने 5G पैक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। संभावना ही जताई जा रही है कि 5जी और 4जी पैक के प्लानों में खास अंतर नहीं होगा।

विज्ञापन

1 साल में पूरे देश में होगा 5जी नेटवर्क

देश में 5जी नेटवर्क सर्विस की शुरुआत जल्द होने वाली है। जियो और एयरटेल अपने 5जी प्लान और सिम कार्ड के साथ तैयार है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में ये दोनों कंपनी कुछ क्षेत्रों में अपनी 5जी सर्विस देगी। हालांकि, साल 2023 के अंत तक इसे पूरे देश में शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ