Jio Phone 5G Features Leak: रिलायंस जियो की ओर से पिछले साल जुलाई में ऐलान किया गया था कि वो भारत में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। ऐसे में उम्मीद थी कि जुलाई में इस फोन को शुरू किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कंपनी ने जियोफोन 5जी (JioPhone 5G) को पेश नहीं किया है।
संभावना है कि दिवाली तक कंपनी अपने 5जी स्मार्टफोन को लोगों के बीच ला सकती है। कंपनी की ओर से 5जी नेटवर्क सर्विस को लेकर तो ये जानकारी दी थी कि इसे दिवाली तक ला सकते हैं। हालांकि, फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी चुपी साधी हुई है। हालांकि लीक्स के जरिए फोन के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है।
अभी पढ़ें – Flipkart Sale: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए काम के हैं ये प्रोडक्ट्स, कीमत 100 रुपये से भी कम!
जियो फोन 5जी का कोडनेम क्या है? (What is JioPhone 5G Code Name)
रिपोर्टर्स का कहना है कि जियो फोन 5जी का एक कोडनेम रखा गया है जिसके चलते इसे “गंगा” नाम से पुकारा जा रहा है। इसका मॉडल नंबर “LS1654QB5” है। Jio Phone 5G में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर होगा जो क्वालकॉम का एंट्री-लेवल 5G SoC है।
जियो फोन 5जी स्पेसिफिकेशन (Jio Phone 5G Specs)
- जियोफोन 5जी में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
- इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा।
- इसमें 720×1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन हो सकता है।
- ये फोन ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 पर आधारित होगा।
- इसमें Android Go संस्करण की जगह Android OS का फुल वर्जन हो सकता है।
अभी पढ़ें – Jio Phone 5G Specs: कीमत के बाद अब जियो फोन 5जी के स्पेक्स लीक, जानिए
जियो फोन 5जी के फीचर्स (Jio Phone 5G Features)
- वाई-फाई 802.11 a/b/g/n,
- ब्लूटूथ 5.1
- एक Syntiant NDP115
- ऑन AI प्रोसेसर
जियोफोन 5जी का कैमरा-बैटरी (Jio Phone 5G Battery-Camera)
बात करें बैटरी की तो जियोफोन 5जी में में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी हो सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा हो सकता है, जो Autofocus lens के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ होगा। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Apple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 hr agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
5 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
6 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
23 hrs agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines