Jio New Upcoming Phone: सस्ता फीचर फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए एक गुड न्यूज है। Jio जल्द ही भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जो Jio भारत B2 के नाम से मार्केट में एंट्री लेगा। हालांकि कंपनी ने हैंडसेट को लेकर अभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में फोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। फिलहाल इस फीचर फोन के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं है।
Jio भारत B1 का होगा अपग्रेड?
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे Jio भारत B1 के अपग्रेड के तौर पर पेश करेगी, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। पुराना मॉडल 4जी कनेक्टिविटी और प्री-इंस्टॉल्ड यूपीआई पेमेंट फीचर के साथ आता है। फोन कई भारतीय रीजनल लैंग्वेज को सपोर्ट करता है और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
मिलेंगे नए फीचर्स
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीआईएस की वेबसाइट पर मॉडल नंबर JBB121B1 के साथ एक नया Jio फोन स्पॉट किया गया है। हालांकि लिस्टिंग से इस हैंडसेट के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं मिलते। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को Jio भारत B2 के नाम से पेश किया जा सकता है, जिसमें और भी बेहतर स्पेसिफिकेशन और नए फीचर्स होंगे, जिनका खुलासा कंपनी जल्द ही कर सकती है। साथ ही इसमें आपको व्हाट्सएप का भी सपोर्ट मिलेगी।
पिछले मॉडल के फीचर्स
अगर इसे पिछले मॉडल से कंपेयर करें तो Jio भारत B1 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले और थ्रेडएक्स RTOS के साथ आता है। यह 50MB RAM, ब्लूटूथ, 4जी, वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शंस से लैस है और इसमें एक नैनो सिम कार्ड स्लॉट मिलता है।
मिलती है 2,000mAh की बैटरी
Jio भारत B1 में 2,000mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह 343 घंटे तक की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ दे सकता है। यह एक रियर कैमरा यूनिट के साथ भी आता है। मनोरंजन के लिए फोन में JioCinema और JioSaavn पहले से इंस्टॉल है, जबकि आप इससे JioPay का यूज करके UPI पेमेंट कर सकते हैं।
कितना है प्राइस?
ब्लैक और ब्लू कलर में आने वाले Jio भारत B1 4G का प्राइस 1,299 रुपये है जबकि इसके लेटेस्ट मॉडल की भी कीमत इतनी ही हो सकती है जो इसे इस प्राइस रेंज में गेम चेंजर बना देगा। हैंडसेट में 3.5mm हेडफोन जैक भी है। इसका वजन 110 ग्राम है और साइज 125 मिमी x 52 मिमी x 17 मिमी है।
Nokia All-New 105
ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं जब से फीचर फोन सेगमेंट में जियो ने एंट्री ली है तब से नोकिया खतरे में आ गया है क्योंकि जियो भी इसी प्राइस में कई फोन्स पेश कर रहा है। हालांकि Nokia All-New 105 इस प्राइस रेंज में जियो को कड़ी टक्कर देता है। इस फोन का प्राइस 1,199 रुपये है। खास बात यह है कि इसमें भी आपको Built-in UPI पेमेंट्स का ऑप्शन मिलता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines