Jio New Recharge Plans Price Hike: फ्री का सफर आम लोगों के लिए धीरे-धीरे बजट बिगड़ देने वाला बनता जा रहा है। दरअसल प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने शुरुआत में यूजर्स को फ्री इंटरनेट से लेकर कॉलिंग तक की सुविधा बिल्कुल फ्री दी थी। इसके बाद लोगों के लिए इंटरनेट को फ्री किया, कम कीमत का प्लान पेश किया और फिर धीरे-धीरे कम रिचार्ज प्लान वैधता, बेनिफिट्स के साथ महंगा होता चला गया है।
दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के साथ ही जियो ने अपने कई रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। आलम ये है कि अब 1 दिन का रिचार्ज करना हो या 84 या फिर 1 साल का यूजर्स के लिए सभी रिचार्ज प्लान जेब पर भार डालने वाले हो गए हैं।
हाल ही में जियो ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान के रेट संशोधित किए, जिसके बाद 19 रिचार्ज प्लानों के दाम बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन अभी भी यूजर्स के पास आज आखिरी मौका है कि वो सस्ते रिचार्ज प्लान को अपनाकर अपने पैसे बचा सकते हैं।
कल से महंगा हो रहे हैं रिचार्ज
जियो की ओर से 19 रिचार्ज प्लान के रेट संशोधित किए गए और सभी की कीमत बढ़ा दी गई है। नए रिचार्ज प्लानों को 3 जुलाई 2024 से लागू किया जाएगा। ऐसे में आपके पास आज का दिन बाकी है। अगर 56 दिन या 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपनाना है तो एक बार लिस्ट में चेक कर लीजिए कि 3 जुलाई के बाद आपके लिए प्लान कितने रुपये महंगा हो सकता है और इससे पहले रिचार्ज कर लेना आपके लिए कितना सस्ता पड़ सकता है?
Jio New Recharge Plans with 84 Days Validity
अब बात करते हैं यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 84 दिनों की वैधता वाले प्लानों की तो जियो ने इनकी भी कीमतें बढ़ा दी हैं। जियो ने 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले 4 प्लानों की कीमत बढ़ा दी है। अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आने वाले प्लान 3 जुलाई से महंगे होने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Airtel Recharge Plans: Jio के बाद एयरटेल के भी महंगे हुए प्लान्स, लिस्ट में चेक करें कौन-सा रिचार्ज प्लान हुआ महंगा?
Jio New 479 Plan Benefits
जियो की ओर से 395 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और 6GB डेटा का फायदा दिया जाता है, लेकिन कीमत बढ़ने के कारण 3 जुलाई से इस प्लान के लिए आपको 84 रुपये ज्यादा देने होंगे। दरअसल, नए रेट लिस्ट में ये प्लान 479 रुपये का कर दिया गया है।
Jio New 799 Plan
इसी तरह से 666 रुपये वाले रिचार्ज के लिए 799 रुपये देने होंगे। इस प्लान की कीमत में 133 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और कुछ ही दिनों में सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए 799 रुपये चुकाने होंगे। बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेली 1.5GB डेटा की सुविधा दी जाती है।
Jio New 859 Recharge Plan
719 रुपये वाला प्लान 859 रुपये का कर दिया गया है, जिसे 3 जुलाई के बाद लेने पर आपको नए रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा। इस प्लान के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है।
Jio New 1199 Recharge Plan Details
जियो का 999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ आता है। इसकी कीमत भी बढ़ा दी गई है। नए रेट के अनुसार इन सुविधाओं के लिए आपको 1199 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, 3 जुलाई से पहले आपके पास मौका है कि आप इन प्लानों को सस्ते में ले सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं।
Jio New Recharge Plans with 56 Days Validity
जियो की ओर से 56 दिनों की वैधता वाले दो रिचार्ज प्लान के रेट बढ़ा दिए गए हैं। डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS की सुविधा के साथ आने वाला प्लान 479 रुपये का आता है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 3 जुलाई से 579 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
वहीं, बात करें दूसरे 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाले रिचार्ज की तो रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS की सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 533 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन 3 जुलाई से ये ही प्लान 629 रुपये का मिलेगा। ऐसे में जियो यूजर्स के लिए डेली 2 जीबी के साथ आने वाला 56 दिनों की वैधता वाला प्लान 96 रुपये तक महंगा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
6 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
7 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
9 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
11 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines