Jio New Prepaid/Postpaid Plans: आज यानी 3 जुलाई से रिलायंस जियो और एयरटेल के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे हो गए हैं। जबकि कल यानी 4 जुलाई से VI के प्लान्स महंगे हो जाएंगे। ऐसे में एयरटेल और जियो यूजर्स को अब रिचार्ज करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। हाल ही में रिलायंस जियो की तरफ से 19 टैरिफ प्लान्स के रेट बढ़ाने की घोषणा की गई थी। जबकि, एयरटेल ने 15 टैरिफ प्लानों के रेट बढ़ाए हैं। नई कीमतें 3 जुलाई, 2024 से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं जियो के कौन-कौन से प्लान महंगे हुए हैं?
Jio New Prepaid/Postpaid Plans की कीमत
जियो के एक महीने वाले प्रीपेड प्लान में काफी बदलाव हुए हैं। एंट्री-लेवल प्लान, जिसकी कीमत पहले 155 रुपये थी, अब 189 रुपये में मिलेगा। इस प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB डेटा और SMS बेनिफिट मिलता है। पॉपुलर 249 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर 299 रुपये कर दिया गया है और इसमें अनलिमिटेड कॉल और SMS के साथ हर दिन 1GB डेटा मिलता है।
Jio New 28 Days Plan
ज्यादा डाटा के लिए, 349 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर 399 रुपये कर दिया गया है इसमें 2.5GB डाटा हर दिन मिलता है। 449 रुपये का प्लान, जो पहले 399 रुपये का था, अब 28 दिनों के लिए 3GB डेटा ऑफर करेगा, जो इसे भारी डेटा यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है।
ये भी पढ़ें- JIO के 19 रिचार्ज प्लान हुए महंगे!
Jio New 56 Days Plan
दो महीने वाले प्लान्स को भी बदला गया है। 579 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 629 रुपये का है, जो हर दिन 1.5GB डेटा ऑफर करता है, जबकि 629 रुपये का प्लान, जो पहले 533 रुपये का था, 56 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा ऑफर करेगा।
Jio New 84 Days Plan
जो लंबी वेलिडिटी वाला प्लान लेना पसंद करते हैं, उनके लिए तीन महीने वाले प्लान की कीमत अब 799 रुपये हो गई है, जो पहले 666 रुपये थी, इसमें हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। वहीं, 999 रुपये वाले प्लान का प्राइस बढ़कर 1199 रुपये हो गया है इसमें अब 84 दिनों के लिए 3GB डेली डेटा मिलता है। जबकि एनुअल अब 3599 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2999 रुपये का था, अब पूरे एक साल के लिए इसमें आपको 2.5GB डेटा मिलेगा।
Jio New Postpaid Plans
नए जियो पोस्टपेड प्लान में भी बदलाव किया गया है, जिसमें 299 रुपये वाले प्लान का प्राइस बढ़कर 349 रुपये हो गया है और इसमें हर बिलिंग साइकिल में 30 जीबी डेटा मिलेगा। जबकि 449 रुपये वाले प्लान, जो पहले 399 रुपये का था, अब हर बिलिंग साइकिल में 75 जीबी डेटा ऑफर करेगा। वहीं, सभी जियो प्लान जो डेली 2 जीबी या उससे ज्यादा डेटा देते हैं, उनमें ही अब आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
36 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
7 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines