अगर आप घर के लिए नया टीवी, वाई-फाई या ओटटी वाला प्लान लेने का सोच रहे हैं, तो रिलायंस जियो आपके लिए कई नए ऑप्शन लेकर आया है. कंपनी ने नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति महीने रखी गई है. इन प्लान्स को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. चाहे आपको सिर्फ टीवी चाहिए, केवल हाई स्पीड इंटरनेट चाहिए या फिर टीवी, इंटरनेट और OTT का पूरा पैकेज हर तरह के यूजर के लिए अलग प्लान उपलब्ध है.
400 रुपये वाला बेसिक TV प्लान
अगर आपके घर में इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं है और आप सिर्फ टीवी देखना चाहते हैं तो जियो का 400 रुपये वाला बेसिक प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही लाइव टीवी को प्ले और पॉज करने का फीचर भी दिया गया है. इतना ही नहीं टीवी पर YouTube भी चलाया जा सकता है. कंपनी नए ग्राहकों को वेलकम ऑफर के तहत 12 एंटरटेनमेंट OTT ऐप्स का एक्सेस भी दे रही है. इस प्लान को 2 महीने के लिए 1,000 रुपये या 5 महीने के लिए 2,000 रुपये देकर भी एक्टिव कराया जा सकता है.
सिर्फ Wi-Fi चाहिए तो ये हैं विकल्प
अगर आपकी जरूरत सिर्फ हाई-स्पीड इंटरनेट है तो जियो ने दो Wifi प्लान पेश किए हैं. पहला प्लान 30Mbps स्पीड के साथ आता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जाता है. इस प्लान में 5 महीने के लिए 2200 रुपये का भुगतान करने पर ये हर महीने 450 रुपये का पड़ता है.
वहीं ज्यादा स्पीड चाहने वाले यूजर्स के लिए 100Mbps वाला प्लान भी उपलब्ध है. इसके मंथली प्लान की कीमत 600 रुपये रखी गई है. ग्राहक चाहें तो 5 महीने के लिए 3,000 रुपये देकर भी ले सकते हैं. यह प्लान गेमिंग और एक साथ कई डिवाइस इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.
ये भी पढे़ं- iPhone 17 से महंगा होगी Google Pixel 11 सीरीज? लॉन्च से पहले सामने आए लीक्स, कैमरे में मिलेंगे ये अपडेट
TV, Wi-Fi और OTT का ऑल-इन-वन प्लान
अगर आप एक ही प्लान में टीवी, इंटरनेट और ओटीटी का फायदा चाहते हैं तो जियो ने दो ऑल इन वन पैक भी लॉन्च किए हैं. पहले प्लान 30 Mbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी कीमत 555 रुपये प्रति महीने है. इसमें अनिलिमिटेज इंटरनेट हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है.कंपनी इस प्लान में 3 महीने के लिए 2222 रुपये का भुगतान करने पर 1 महीना एक्स्ट्रा फ्री भी दे रही है.
100 Mbps वाला कॉम्बो प्लान
जिन यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड के साथ एंटरटेनमेंट भी चाहिए उनके लिए 100 Mbps वाला ऑल इन वन प्लान मौजूद है. इसकी कीमत 707 रुपये है. इसमें 100 Mbps इंटरनेट स्पीड 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है. कंपनी इस प्लान में 2122 का रिचार्ज कराने पर 2 महीने के साथ एक महीना फ्री दे रही है.
नए कनेक्शन पर मिलेगी डोरस्टेप सर्विस
जियो ने बताया कि नए Home Packs लेने वाले ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस जैसी डेरस्टेप सेवाएं भी दी जाएंगी. यानी नया कनेक्शन लगवाने से लकर बाद में किसी तकनीकी सहायता की जरुरत होने तक कंपनी की तरफ से घर पर ही मदद मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें- गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराने की नहीं, पैसे वापस पाने का भी है तरीका
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines