Jio Gemini Pro Offer: रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी अब चुनिंदा ग्राहकों को गूगल के Gemini Pro प्लान का 18 महीने का फ्री एक्सेस दे रही है. यह प्लान करीब 35,000 रुपये की कीमत वाला है, जिसमें गूगल के एडवांस्ड एआई टूल्स और क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं. यह ऑफर फिलहाल MyJio ऐप पर चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.
क्या है यह नया Gemini Pro प्लान
गूगल Gemini Pro एक एआई बेस्ड प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है, जो यूजर्स को Gemini 2.5 Pro, Nano Banana, Veo 3.1 जैसे हाई टेक एआई मॉडल्स और 2TB गूगल वन क्लाउड स्टोरेज की सुविधा देता है. इस प्लान के जरिए जियो और गूगल दोनों कंपनियां मिलकर भारत में AI टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं.
कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा
यह ऑफर फिलहाल Jio Unlimited 5G प्लान लेने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. जिन यूजर्स का प्लान ₹349 या उससे अधिक का है और जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है, उन्हें सबसे पहले इसका एक्सेस दिया जा रहा है. कई यूजर्स को पहले ही MyJio ऐप में यह नोटिफिकेशन दिख रहा है- “Pro plan of Google Gemini already active on your number.”
कैसे करें ऑफर को एक्टिवेट
अगर आप इस ऑफर के पात्र हैं, तो इसे एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- MyJio ऐप खोलें
- होम स्क्रीन पर Google Gemini Offer का बैनर ढूंढें
- “Know More” या “Claim Now” पर टैप करें
- जब मांगा जाए, तो अपना Gmail ID से साइन इन करें
- कन्फर्मेशन मिलने के बाद, आपको तुरंत Gemini Pro की सुविधाएं मिल जाएंगी
कब तक रहेगा फ्री एक्सेस
यह ऑफर तब तक एक्टिव रहेगा, जब तक यूजर का Jio Unlimited 5G प्लान चालू है. अगर यूजर अपना प्लान डाउनग्रेड करता है या किसी और नेटवर्क पर चला जाता है, तो यह फ्री एक्सेस अपने आप बंद हो जाएगा.
यूजर्स के लिए बड़ा फायदा
गूगल Gemini Pro प्लान जियो यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में एआई टूल्स, क्लाउड स्टोरेज और प्रोडक्टिविटी फीचर्स का कॉम्बिनेशन देता है. यानी यह ऑफर न सिर्फ फ्री में बड़ी वैल्यू देता है, बल्कि यूजर्स को भविष्य की डिजिटल टेक्नोलॉजी का अनुभव भी कराता है.
ये भी पढ़ें –गेमर्स को Jio का तोहफा: अब बस 49 रुपये में खेलिए 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स बिना डाउनलोड किए
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
30 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 hr agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
19 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines