---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Jio यूजर्स के लिए बड़ी खबर, डेढ़ साल के लिए फ्री मिल रहा Gemini Pro का एक्सेस, जानें कैसे एक्टिवेट करें

Jio ने अपने Unlimited 5G यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर शुरू किया है. अब चुनिंदा ग्राहकों को 18 महीने तक Google Gemini Pro प्लान बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. जानें कैसे एक्टिवेट करें और क्या हैं इसके फायदे.

---विज्ञापन---

Jio Gemini Pro Offer: रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी अब चुनिंदा ग्राहकों को गूगल के Gemini Pro प्लान का 18 महीने का फ्री एक्सेस दे रही है. यह प्लान करीब 35,000 रुपये की कीमत वाला है, जिसमें गूगल के एडवांस्ड एआई टूल्स और क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सुविधाएं शामिल हैं. यह ऑफर फिलहाल MyJio ऐप पर चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है.

क्या है यह नया Gemini Pro प्लान

गूगल Gemini Pro एक एआई बेस्ड प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है, जो यूजर्स को Gemini 2.5 Pro, Nano Banana, Veo 3.1 जैसे हाई टेक एआई मॉडल्स और 2TB गूगल वन क्लाउड स्टोरेज की सुविधा देता है. इस प्लान के जरिए जियो और गूगल दोनों कंपनियां मिलकर भारत में AI टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं.

---विज्ञापन---

कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा

यह ऑफर फिलहाल Jio Unlimited 5G प्लान लेने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. जिन यूजर्स का प्लान ₹349 या उससे अधिक का है और जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है, उन्हें सबसे पहले इसका एक्सेस दिया जा रहा है. कई यूजर्स को पहले ही MyJio ऐप में यह नोटिफिकेशन दिख रहा है- “Pro plan of Google Gemini already active on your number.”

कैसे करें ऑफर को एक्टिवेट

अगर आप इस ऑफर के पात्र हैं, तो इसे एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

---विज्ञापन---
  1. MyJio ऐप खोलें
  2. होम स्क्रीन पर Google Gemini Offer का बैनर ढूंढें
  3. “Know More” या “Claim Now” पर टैप करें
  4. जब मांगा जाए, तो अपना Gmail ID से साइन इन करें
  5. कन्फर्मेशन मिलने के बाद, आपको तुरंत Gemini Pro की सुविधाएं मिल जाएंगी

कब तक रहेगा फ्री एक्सेस

यह ऑफर तब तक एक्टिव रहेगा, जब तक यूजर का Jio Unlimited 5G प्लान चालू है. अगर यूजर अपना प्लान डाउनग्रेड करता है या किसी और नेटवर्क पर चला जाता है, तो यह फ्री एक्सेस अपने आप बंद हो जाएगा.

यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

गूगल Gemini Pro प्लान जियो यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में एआई टूल्स, क्लाउड स्टोरेज और प्रोडक्टिविटी फीचर्स का कॉम्बिनेशन देता है. यानी यह ऑफर न सिर्फ फ्री में बड़ी वैल्यू देता है, बल्कि यूजर्स को भविष्य की डिजिटल टेक्नोलॉजी का अनुभव भी कराता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें –गेमर्स को Jio का तोहफा: अब बस 49 रुपये में खेलिए 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स बिना डाउनलोड किए

First published on: Nov 10, 2025 10:58 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola