Jio Family Recharge Plan: एक रिचार्ज से अब पूरा परिवार प्लान का फायदा उठा सकेगा। रिलायंस जियो की ओर से कई प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें कई प्लान ऐसे भी हैं जो ग्राहकों के लिए किफायती और फायदेमंद साबित होते हैं।
आज हम आपके लिए उन्हीं में से कुछ प्लान लेकर आए हैं। जियो की ओर से सस्ते फैमली प्लानों (Jio Family Recharge Plan under 1000) को भी ऑफर की जाता है। 399 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ जियो अपने ग्राहकों को पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है, लेकिन अगर आप फैमली प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 599 रुपये खर्च करने होंगे।
और पढ़िए –MIUI 14 हुआ Xiaomi, Redmi और Poco के इन डिवाइस के लिए लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
ये है जियो का सस्ता फैमली प्लान
जियो का सबसे सस्ता फैमली प्लान 599 रुपये (Jio Rs 599 Plan) का पड़ता है। इसमें यूजर को हर बिलिंग साइकिल के साथ 100GB डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने पर यूजर्स 10 रुपये प्रति GB के हिसाब डेटा यूज कर सकते हैं। इस प्लान में 200GB का डेटा रोलओवर भी शामिल है।
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। ये प्लान दो लोग यूज कर सकते हैं। इसके साथ जियो ऐप्स, Netflix Mobile और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 799 रुपये वाला फैमली प्लान
जियो की ओर से 799 रुपये का प्लान (Jio Rs 799 Plan) भी ऑफर किया जाता है। इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के साथ 150GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें मुख्य यूजर के साथ दो एडिशनल यूजर्स भी शामिल हो सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिडेट कॉलिंग, डेली 100 SMS समेत OTT प्लान्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो का 999 रुपये वाला प्लान
जियो का फैमिली प्लान 999 रुपये में भी आता है। इस प्लान (Jio Rs 999 Plan) में मुख्य यूजर के अलावा तीन अन्य यूजर्स भी शामिल हो सकते हैं। इस प्लान का यूज चार लोग कर सकते हैं। इस पोस्टपेड प्लान में 500GB रोलोवर डेटा और 200GB हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है।
और पढ़िए –Nokia लाया 3 धांसू Smartphones, सभी है एक दूसरे से कई गुना बेहतर!
इसमें तीन एडिश्नल सिम कार्ड, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines