Jio Cheapest Recharge Plan with 90 Days Validity: टेलीकॉम कंपनियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम रिलायंस जियो का आता है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने और आम लोगों की जेब पर कम जोर डालने के लिए किफायती प्लान पेश करती रहती है। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को भी टक्कर देने के लिए भी जियो के पास एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान है। इनमें से एक प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।
अगर आप 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला रिचार्ज प्लान अपनाना पसंद करते हैं तो अब आपकी पसंद बदल भी सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो की ओर से 90 दिनों की वैधता वाला किफायती प्लान पेश किया जा रहा है। इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको रोजाना 2 जीबी डेटा, कॉलिंग और एसएमएस का फायदा मिलेगा। आइए आपको जियो के 90 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Jio 90 Days Validity Plan
जियो का 749 रुपये वाला रिचार्ज प्लान अधिक वैधता के साथ आता है। 90 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा, डेली 100 SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।
Jio Rs 749 Plan Benefits
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो जियो के 749 रुपये वाले प्लान के साथ आपको मनोरंजन, समाचार और सुरक्षा के लिए Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। आप मुफ्त में जियो टीवी, जियो न्यूज और जियो सिनेमा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Airtel 90 Days Validity Plan
बात करें एयरटेल के 90 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तो इसकी कीमत 779 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा, डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। जबकि, जियो के साथ 749 रुपये में डेली 2GB डेटा का फायदा मिलता है।
Vodafone Idea (Vi) 90 Days Plan
वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स को 90 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स जियो के 779 रुपये वाले प्लान की तरह ही हैं, लेकिन वीआई के 90 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 903 रुपये है। ऐसे में ये प्लान भी कहीं न कहीं जियो के प्लान को सस्ता बना रहा है।
ये भी पढ़ें- Free WiFi लगवाने की बेस्ट Trick!
ये भी पढ़ें- सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब करें बात और चलाएं इंटरनेट!
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
16 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
20 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
22 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines