Sabse Sasta Recharge: सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब करें बात और चलाएं इंटरनेट!

Sabse Sasta Recharge Plan: आज हम आपको एक ऐसे किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स के साथ है। आप सिर्फ 108 रुपये में 60 दिनों तक रिचार्ज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं, आइए प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Sabse Sasta Recharge Plan rs 108

सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

Sabse Sasta Recharge Plan: लोकसभा चुनाव से पहले रिचार्ज प्लानों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में आपके लिए फोन को रिचार्ज करना महंगा पड़ सकता है। हालांकि, इससे पहले आपके पास सस्ते में रिचार्ज करवाने का मौका है। दरअसल, रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई जैसी कंपनी को टक्कर देने के लिए टेलीकॉम की दुनिया में एक किफायती रिचार्ज प्लान मौजूद है।

विज्ञापन

तीन प्रमुख कंपनी को टक्कर देते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी का रिचार्ज प्लान बेहद सस्ता है। सिर्फ 108 रुपये के रिचार्ज में आप 60 दिनों तक इंटरनेट और कॉलिंग समेत SMS का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी टेलीकॉम कंपनी सिर्फ 108 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

Cheapest Recharge Plan

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL द्वारा तीन प्रमुख प्राइवेट कंपनी को टक्कर देने के लिए किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर किया जा रहा है। BSNL का 108 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेटा बेनिफिट के साथ आता है। अगर आप अपने फोन को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं तो ये प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

BSNL Rs 108 Plan Benefits

लंबी वैधता वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की लिस्ट में बीएसएनएल का 108 रुपये वाला प्लान शामिल है। इसमें यूजर्स को कॉलिंग का फायदा मिलता है, लेकिन ये सुविधा सिर्फ लोकल कॉल्स के लिए है। आप अपने राज्य में कहीं भी कॉल कर सकते हैं। कॉलिंग के अलावा प्लान के साथ 500 SMS की सुविधा दी जाती है। वहीं, अगर बात करें डेटा बेनिफिट्स की तो प्लान के साथ आपको 1GB डेटा की सुविधा दी जाती है। डेटा खत्म हो जाने के बाद यूजर्स 25 पैसा के चार्ज के साथ प्रति एमबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

1 साल की वैधता वाला सस्ता रिचार्ज

अगर आप अपनी सिम को सिर्फ एक्टिव रखने के लिए किफायती रिचार्ज प्लान अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 400 रुपये से कम कीमत का रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं। बीएसएनएल की ओर से 365 दिनों की वैधता यानी 1 साल की वैधता के साथ आने वाला प्लान सिर्फ 321 रुपये में ऑफर किया जाता है। इसमें यूजर्स को 1 साल के कॉलिंग, SMS और डेटा का फायदा मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ