हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio दे रहा है रोजाना 3 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा!

Jio Cheapest Recharge Plan: आप हर दिन 3 रुपये के खर्च के साथ कॉलिंग और डेटा का मजा उठा सकते हैं। आइए जियो के इस सस्ते प्लान के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान

Jio Cheapest Recharge Plan: जियो के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के साथ ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियों की लंका लगा रखी है। दोनों कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) के सस्ते प्लान मार्केट में लॉन्च हो जाते हैं। कुछ दिनों पहले जियो ने 336 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 895 रुपये है। इस प्लान के साथ यूजर्स को करीब 11 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 24 जीबी डेटा और हर दिन के लिए 100 SMS की सुविधा मिलती हैं।

आज हम आपको जियो के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर दिन 3 रुपये के भुगतान के साथ आता है। आइए जानते हैं कि आपको प्लान के साथ कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलेंगे?

ये भी पढ़ें- Jio के बाद Airtel का धमाका! ले आया 3 सस्ते रिचार्ज प्लान

जियो दे रहा है 3 रुपये में कई बेनिफिट्स

जियो की ओर से करीब 3 रुपये में कॉलिंग, डेटा और अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की कीमत 75 रुपये है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 SMS और डेली 100 MB डेटा मिलता है। इसके साथ 200MB एक्स्ट्रा डेटा और कुल 2.5 GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। बात करें प्लान की वैधता की तो जियो का 75 रुपये वाला प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो 75 रुपये वाले प्लान के साथ जियो क्लाउड, जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

क्या सभी जियो सिम कार्ड यूजर्स के लिए है 75 रुपये का प्लान?

जी नहीं, जियो का 75 रुपये वाला ये प्लान सभी जियो सिम कार्ड यूजर्स के लिए नहीं है। इस प्लान का बेनिफिट सिर्फ जियो फोन यूजर्स उठा सकते हैं। ये किफायती प्लान जियो फोन के यूजर्स के लिए है। दरअसल, कंपनी की ओर से अपने कई प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध किए जाते हैं, जिनमें से एक ये हैं।

ये भी पढ़ें- Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer: मुफ्त में 1 साल तक खूब चलाएं इंटरनेट! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें