हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत

Jio के 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान में सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिलता है. इस प्लान में 126GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 18 महीने का Gemini Pro सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

विज्ञापन
Jio के कुछ 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान में सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिलता है. (Image Credi-Jio)

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसकी वैलिडिटी करीब तीन महीने की हो तो जिनो के 84 दिन वाले प्लान काम के हो सकते हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई 84 दिन वाले रिचार्ज मौजूद हैं. इनमें डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुछ प्लान्स में OTT और दूसरे डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं. जानत हैं ऐस प्लान की डिटेल्स.

जियो का 799 रुपये वाला प्लान

Jio के 799 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100SMS और 1.5जीबी डेली डेटा मिलता है. यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 126 जीबी डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे यूजर्स के लिए यह प्लान एक ऑप्शन हो सकता है जिन्हें रोजाना बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती 

Image Credit-Jio(Snapgrab)

Gemini का भी मिलता है सब्सक्रिप्शन

इस प्लान की खास बात सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है. Jio इसमें 18 महीने तक Google Gemini का Pro प्लान भी दे रहा है. दिए गए विवरण के मुताबिक इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब ₹35,100 है. इसके अलावा ग्राहकों को 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

विज्ञापन

Jio TV का भी मिलेगा एक्सेस

इस रिचार्ज के साथ ग्राहकों को Jio TV ऐप का एक्सेस भी दिया जाता है. यानी एक ही रिचार्ज में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ कुछ डिजिटल और एंटरटेनमेंट बेनिफिट भी मिल जाते हैं.

84 दिनों वाले Jio के बाकी रिचार्ज

859 रुपये  में रोज 2GB डेटा

अगर आपका रोजाना डेटा इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा है तो Jio का 859 रुपये वाला 84 दिन का प्लान देखा जा सकता है. इसमें हर दिन 2GB 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. 84 दिनों की वैलिडिटी के दौरान रोजाना डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान ज्यादा डेटा देता है.

विज्ञापन

889 रुपये वाले प्लान में JioSaavn Pro

889 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेली डेटा मिलता है. इसके अलावा ग्राहकों को JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. अगर आप म्यूजिक स्ट्रीमिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है.

949 रुपये वाले प्लान में JioHotstar और Canva

Jio का 949 रुपये वाला प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोज 2GB 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar Mobile और Canva का सब्सक्रिप्शन मिलता है. यानी मनोरंजन के साथ क्रिएटिव काम करने वाले यूजर्स को भी इसमें अतिरिक्त फायदा मिलता है.

विज्ञापन

1028 और 1029 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा

1028 रुपये वाले 84 दिन के प्लान में रोज 2GB 5G डेटा मिलता है. इसके साथ JioHotstar, Canva और Swiggy One का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. वहीं 1029 रुपये वाले प्लान में भी रोज 2GB 5G डेटा मिलता है और इसमें Prime Lite और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल है.

1049 वाले प्लान में तीन OTT प्लेटफॉर्म

1049 रुपये वाले प्लान में भी 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें ग्राहकों को रोज 2GB 5G डेटा के साथ SonyLIV, ZEE5 और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. जिन यूजर्स को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखना पसंद है, उनके लिए इस प्लान में कई बेनिफिट एक साथ मिलते हैं.

विज्ञापन

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें प्लान

Jio के 84 दिन वाले प्लान में कीमत के साथ डेटा और मिलने वाले सब्सक्रिप्शन में अंतर है. कम डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए 799 रुपये वाला प्लान विकल्प हो सकता है, जबकि ज्यादा डेटा की जरूरत वाले ग्राहक 859 रुपये या 1049 वाले प्लान पर जा सकते हैं. वहीं OTT, म्यूजिक, क्लाउड स्टोरेज या Canva जैसे अतिरिक्त फायदे चाहिए तो अलग-अलग प्लान के बेनिफिट देखकर रिचार्ज करना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें- डेटा नहीं चाहिए तो नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे! TRAI ने Jio-Airtel-Vi के लिए जारी किया नया नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola