हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे और किसे मिलेगा फायदा

जियो अपन यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है. जिसमें एक रिचार्ज पर एक फ्री मिल रहा है. जानिए कौन उठा सकता है इस ऑफर का लाभ और फ्री रिचार्ज पाने के लिए क्या करना होगा.

विज्ञापन
जियो अपने यूजर्स के लिए धांसू ऑफर लेकर आया है. (Image Credit-AI)

मोबाइल रिचार्ज पर पैसे खर्च करने वाले Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. जियो अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को Buy One Get One यानी एक रिचार्ज के साथ एक रिचार्ज फ्री का ऑफर दे रही है. इस ऑफर के तहत 299 रुपये औ 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करने पर ग्राहकों को एक महीने की एक्स्ट्रा सर्विस मिल सकत है. खास बात ये है कि इसके लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे. हालांकि ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं है. 

किन यूजर्स को मिलेगा ये ऑफर?

Jio का यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. अगर आपके नंबर पर कंपनी की तरफ से Buy One Get One ऑफर का मैसेज आया है, तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं. यह एक सीमित समय के लिए दिया जा रहा ऑफर है, जो जल्द खत्म भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से इसकी जानकारी शेयर किए जाने के बाद यह ऑफर चर्चा में आया.

ध्यान रखें कि सिर्फ 299 रुपये या 349 रुपये का प्लान होने से आपको ऑफर मिलने की गारंटी नहीं है. ये ऑफर तब सामने आया जब एक यूजर ने एक्स पर इसकी जानकारी दी. इसके बाद Jio Care के जवाब से कन्फर्म हुआ है कि ये केवल सेलेक्टेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.  

विज्ञापन

MyJio ऐप से ही करना होगा रिचार्ज

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर आए Jio के SMS को चेक करें. अगर उसमें Buy One Get One ऑफर की जानकारी दी गई है, तो मैसेज में बताए गए प्लान की कीमत नोट कर लें. इसके बाद MyJio ऐप खोलकर उसी प्लान से रिचार्ज करें. इस ऑफर को क्लेम करने के लिए MyJio ऐप का इस्तेमाल करना जरूरी है.

पहले एक्टिव होगा पेड प्लान, फिर मिलेगा फ्री रिचार्ज

Jio के इस ऑफर में रिचार्ज करते ही आपका पेड प्लान एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद जब उस प्लान की वैलिडिटी खत्म होगी, तो कंपनी की तरफ से मिलने वाला एक महीने का फ्री प्लान अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा. यानी ग्राहकों को पहले अपने पैसे से रिचार्ज करना होगा और फिर तय प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त एक महीने की सर्विस का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Jio के 349 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?

Jio के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें ग्राहकों को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा, इस प्लान के साथ 12 महीने के लिए Canva Pro का सब्सक्रिप्शन और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro AI प्लान का एक्सेस भी दिया जाता है. ग्राहकों को JioTV और JioAICloud का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है.

299 रुपये वाले प्लान में भी मिलते हैं कई फायदे

Jio का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके साथ ग्राहकों को JioTV और JioCloud का एक्सेस दिया जाता है. इस प्लान में 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का मुफ्त एक्सेस भी शामिल है.

विज्ञापन

ध्यान रहे कि यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है और इसकी वैधता सीमित हो सकती है. इसलिए रिचार्ज करने से पहले ऐप में दिखाई जा रही ऑफर की शर्तें भी जरूर पढ़ लें.

ये भी पढे़ं- Jio का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज, Unlimited 5G समेत मिलेंगे ये फायदे, बस इतनी है कीमत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola