हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब

200 रुपये से कम में Jio, Airtel और Vi के प्लान देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके फायदे में बड़ा अंतर है. चलिए जानिए आपके लिए कौन सा प्लान सही रहेगा और किसमें क्या फायदा मिल रहा है.

विज्ञापन
200 रुपये कम में अच्छा रिचार्ज तलाश रहे हैं, तो Jio, Airtel और Vi के पास कई ऑप्शन हैं. (Image Credit-AI)

अगर आपका मोबाइल बजट हर महीने ज्यादा नहीं है और आप 200 रुपये कम में अच्छा रिचार्ज तलाश रहे हैं, तो Jio, Airtel और Vi के पास कई ऑप्शन हैं. तीनों कंपनियों के करीब-करीब एक जैसे कीमत वाले प्लान देखने में भले ही समान लगें, लेकिन इनमें मिलने वाला डेटा और वैलिडिटी काफी अलग है. खास बात ये है कि जियो का 198 रुपये वाला प्लान सिर्फ 14 दिन चलता है. वहीं Airtel और Vi के 199 रुपये वाले प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Jio, Airtel और Vi के प्लान्स

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट चाहिए. इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन है और हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी में कुल 28GB डेटा मिलता है. यानी कम समय के प्लान में भी डेटा की मात्रा काफी ज्यादा है.

कॉलिंग और 5G का भी फायदा

डेटा के साथ जियो के इस प्लान में देशभर के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं. अगर पास एलिजिबल 5G फोन और जियो का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी लिया जा सकता है. इसके अलावा जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड जैसे एडिशनल बेनिफिट्स भी इस प्लान में शामिल हैं.

विज्ञापन

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान जियो से बिल्कुल अलग तरह का है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन है, लेकिन इसमें रोजाना डेटा नहीं मिलता. पूरे 28 दिनों के लिए कुल 2GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं. यानी यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा काम का हो सकता है, जिनका डेटा इस्तेमाल कम है और उन्हें ज्यादा दिनों तक नंबर एक्टिव रखना है.

Airtel में मिलते हैं ये एक्स्ट्रा फायदे

199 रुपये के इस पैक में एयरटेल की तरफ से फ्री हैलो ट्यून, एडोब एक्सप्रेस प्रीमयम और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का एक्सेस भी दिया जाता है. ऐसे में जिन यूजर्स के लिए कॉलिंग ज्यादा जरूरी है और मोबाइल डेटा की जरूरत बहुत कम रहती है, उनके लिए ये एक ठीक ऑप्शन है.

विज्ञापन

Vi का 199 रुपये वाला रिचार्ज

वोडाफोन आइडिया यानी Vi भी 199 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान देता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 2GB डेटा मिलता है. हालांकि SMS के मामले में इसका तरीका अलग है. यहां रोजाना SMS की सुविधा नहीं मिलती, बल्कि 28 दिनों के लिए कुल 300 SMS दिए जाते हैं.

Vi यूजर्स को मिलेगा एंटरटेनमेंट बेनिफिट

Vi के इस प्लान के साथ Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इसके जरिए यूजर्स लाइव टीवी, फिल्में और शोज देख सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि प्लान में मिलने वाला 2GB डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लगता है.

विज्ञापन

तीनों प्लान में कितना अंतर?

ऑपरेटरप्लानवैलिडिटीडेटाकॉलिंगSMSएक्स्ट्रा बेनिफिट
Jio198 रुपये14 दिन2GB/दिन, कुल 28GB + अनलिमिटेड 5Gअनलिमिटेड100 SMS/दिनJioTV, Jio AI Cloud
Airtel199 रुपये28 दिनकुल 2GBअनलिमिटेड100 SMS/दिनHello Tunes, Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play
Vi199 रुपये28 दिनकुल 2GBअनलिमिटेडकुल 300 SMSVi Movies & TV

अगर आपको कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहिए और 14 दिनों की वैलिडिटी आपके लिए पर्याप्त है, तो Jio का 198 रुपये वाला प्लान डेटा के लिहाज से अलग विकल्प देता है. वहीं अगर आपकी प्राथमिकता पूरे 28 दिनों तक नंबर एक्टिव रखना और कॉलिंग करना है और डेटा की जरूरत कम है, तो Airtel और Vi के 199 रुपये वाले प्लान इस जरूरत के हिसाब से देखे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- यूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola