सोशल मीडिया और खबरों में इन दिनों 15 अक्टूबर से लागू होने वाले UPI के नए MDR नियमों को लेकर काफी चर्चा है. 2000 रुपये से बड़े UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज की खबर सुनकर कई लोग इस असमंजस में हैं कि क्या जियो या एयरटेल का 3500 रुपये वाला एनुअल प्लान (Annual Recharge Plan) UPI से रिचार्ज करने पर अतिरिक्त पैसे देने होंगे?
अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो राहत की बात यह है कि ग्राहकों को अपनी जेब से 1 रुपये भी एक्स्ट्रा नहीं देना होगा. आइए बेहद जानते हैं कि 3500 रुपये के रिचार्ज पर क्या नियम लागू होगा और आपको कितना भुगतान करना होगा.
3500 रुपये वाले रिचार्ज पर ग्राहकों को कितना चार्ज देना होगा?
जवाब है 0. अगर किसी रिचार्ज प्लान की कीमत 3500 रुपये है, तो UPI से पेमेंट करते समय आपके बैंक खाते से सिर्फ 3500 रुपये ही कटेंगे. एनपीसीआई (NPCI) और सरकार के सख्त निर्देश हैं कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का कोई भी बोझ आम ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा. दूरसंचार (Telecom) सेवाओं के लिए 2000 से बड़े ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का फ्लैट MDR तय किया गया है, लेकिन यह 5 रुपये का चार्ज मर्चेंट यानी जियो या एयरटेल या डिजिटल प्लेटफॉर्म को चुकाना होगा, ग्राहक को नहीं.
छोटे रिचार्ज पर क्या नियम हैं?
अगर आप 1 महीने, 2 महीने या 3 महीने वाले छोटे प्लान जैसे कि 299, 500, 999 या 1999 रुपये का रिचार्ज करते हैं, तो भी जीरो चार्ज ही होगा. यानी छोटे रिचार्ज पर न तो ग्राहक को कोई एक्स्ट्रा पैसे देने हैं और न ही मर्चेंट पर कोई चार्ज लगेगा.
2000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर कैसे कटेगा शुल्क? NPCI ने जारी किया फॉर्मूला
2000 रुपये से बड़े UPI पेमेंट का असली सच
15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियम को लेकर भ्रम दूर करना जरूरी है. अपने दोस्तों, परिवार या किसी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करना पूरी तरह फ्री रहेगा. बड़े व्यापारियों को 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट प्राप्त करने पर 0.4% तक का MDR देना होगा. टेलीकॉम, रेलवे, इंश्योरेंस और फ्यूल में केवल 5 रुपये का फ्लैट चार्ज है.
वित्त मंत्रालय और NPCI ने साफ कर दिया है कि मर्चेंट्स इस शुल्क को अलग से ट्रांजैक्शन फीस या प्लेटफ़ॉर्म फीस के रूप में ग्राहकों के बिल में नहीं जोड़ सकते.
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
10 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
13 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
14 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
16 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines