बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचाना चाहते हैं और ऐसा प्लान ढूंढ रेह हैं जिसमें अच्छी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा मिले, तो जियो का ये 70 दिन वाला प्लान काम का हो सकता है. खास बात ये है कि इसमें रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है. इसकी कीमत 666 रुपये है यानी पूरे 70 दिन के लिए रिचार्ज कराने पर आपका रोज का खर्च करीब 9.50 रुपये बैठता है.
Jio का 666 वाला प्लान
Jio का यह प्रीपेड प्लान 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसकी कीमत 666 है. प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है. इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 105GB डेटा मिलता है. यानी रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS
डेटा के अलावा इस रिचार्ज में पूरी भारत में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलतीहै. यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं. इसके साथ हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जाते है. यानी कॉलिंग और मैसेजिंग के लि अलग से कोई रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
5G डेटा का फायदा नहीं
हालांकि इस प्लान में एक बात का ध्यान रखना जरूरी है. 666 वाले रिचार्ज के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा नहीं मिलता है. इसमें मिलने वाला डटा 1.5GB डेली हाई स्पीड डेटा ही है. इसलिए अगर आप रोजाना ज्यादा 5G डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो रिचार्ज चुनते समय इस बात को जरूर ध्यान में रखें.
Jio AI Cloud और Jio TV का एक्सेस
इस प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे बी दिए जा रहे हैं. इसमें यूजर्स को Jio AI Cloud और Jio TV जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है. इससे रिचार्ज के साथ सिर्फ टेलीकॉम बेनिफिट ही नहीं, बल्कि कुछ डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल करने का मौका भई मिलता है.
10वीं एनिवर्सरी पर Jio का मेगा ऑफर
Jio ने हाल ही में अपने 10 साल पूरे किए हैं. कंपनी ने 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर यूजर्स के लिए कई बेनिफिट्स की घोषणा की है. इसी के तहत 3,599 वाले एनुअल रिचार्ज प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है. यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें रोजाना 2.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है.
3,599 वाले प्लान में भी कई फायदे
इस 3,599 वाले एनुअल प्ला में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिग और फ्री नेशनल रोमिंग मिलती है. इसके अलावा यूजर्स को Google Gemini AI Pro, Jio TV और Jio AI Cloud जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं. एक्स्ट्रा डेटा ऑफर मिलने के बाद इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी.
Jio Hotstar और 50GB क्लाउड स्टोरेज
इस सालाना रिचार्ज में Jio Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसके साथ हॉलीवुड मूवीज और 50GB क्लाउड स्टोरेज का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. यानी लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के अलावा एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज से जुड़े फायदे भी मिलते हैं.
ये भी पढे़ं- Jio का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग, जानें कितनी है कीमत
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
13 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
14 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
15 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
17 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines