Jio 5G Plans: रिलांयस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। ऐसे में अब हर कोई ये ही जानना चाहता है कि 5जी प्लान की कीमत (Jio 5G Plans Price) कितने तक हो सकती है? इसका रिचार्ज करवाने के लिए हमें कितने रुपये खर्च करने होंगे?
हालांकि, अभी तक जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) ने अपने किसी भी रिचार्ज प्लान या कीमत का कोई खुलासा नहीं किया है। एयरटेल 8 शहरों में अपनी 5जी सर्विस दे रहा है तो जियो 4 शहरों में अपनी 5जी सर्विस देगा। उम्मीद है कि इस सर्विस को दिवाली तक शुरू किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – Reliance Jio ने शुरू की 5G सर्विस, आपके स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट है या नहीं, ऐसे करें चेक
रिलांयस की ओर से 5जी प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लानों को लेकर इशारा दिया है। ऐसे में पता चला है कि जियो का 5जी प्लान अफोर्डेबल होगा।
मुकेश अंबानी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के दौरान कहा कि भले ही भारत में 5जी की शुरुआत देर से हो रही है लेकिन दुनिया की तुलना में इसे कम कीमत में दिया जा सकता है।
जियो 5जी सर्विस इन 4 शहरों में होगी लाइव
जियो 5जी सर्विस को दिवाली तक शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में भारत के चार शहर- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 5जी सर्विस शुरू की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे देशभर के सभी क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
अभी पढ़ें – Amazon 5G Smartphone Sale: सस्ते में मिल रहा है सैमसंग का ये स्मार्टफोन, जानिए कीमत-ऑफर्स समेत सबकुछ
कितने का होगा जियो 5जी रिचार्ज प्लान
आईएमसी 2022 में जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भी 5जी प्लान का इशारा दिया। इन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जियो 5G सर्विस अफोर्डेबल होगी। हालांकि, कंपनी की ओर से इसके बाद अभी तक प्लान के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में ये भी नहीं पता चल सका है कि जियो 5जी प्लान के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
15 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines