Jio 5G in Andhra Pradesh: रिलायंस जियो देश के कई शहरों में अपनी 5जी सेवा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश के कई शहरों में अपनी 5जी सर्विस शुरू कर चुका है। जबकि, कई शहर अभी भी हैं जहां 5जी सर्विस उपलब्ध नहीं है।
रिलायंस जियो ने अब अपनी ट्रू 5G सेवा का ऐलान आंध्र प्रदेश राज्य में भी कर दिया है। फिलहाल, जियो की 5जी सर्विस आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि वो आगामी साल 2023 के दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के हर शहर, तालुका, मंडलम और गांव को Jio का True 5G सुविधा प्रदान करेंगे।
Jio 5G in Andhra Pradesh
Jio ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों में True 5G सेवा शुरू की है। टेल्को ने विजयवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में Jio True 5G-संचालित वाई-फाई सेवाओं का शुभारंभ किया।
और पढ़िए – अब प्राइवेट नहीं रहा Twitter का यह फीचर, होम स्क्रीन पर दिखेगी यह जानकारी
5जी लॉन्च के मौके पर जियो ने कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट और जियो ग्लास के जरिए हेल्थकेयर के क्षेत्र में 5जी के फायदों का भी प्रदर्शन किया। अब तक, उपरोक्त शहरों में से केवल चार में राज्य में Jio 5G नेटवर्क है।
हालांकि, Jio ने पुष्टि की है कि वो पूरे आंध्र प्रदेश में Jio 5G लॉन्च करेगा। Jio ने कहा कि ‘दिसंबर 2023 तक, Jio True 5G सेवाएं आंध्र प्रदेश के हर शहर, तालुका, मंडलम और गांव में उपलब्ध करा दी जाएंगी। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों में रहने वाले लोग जियो वेलकम ऑफर के लिए एलिजिबल होंगे।
अगर आप 5G फोन के साथ आंध्र प्रदेश में Jio यूजर्स में से एक हैं तो आपको My Jio ऐप में वेलकम ऑफर बैनर देखना चाहिए। गौरतलब है कि जियो की 5जी कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं है। वास्तव में अभी ऐसा कोई 5G प्लान नहीं आया है जिसकी सुविधा के लिए अधिक कीमत देनी पड़े।
और पढ़िए – Flipkart Year End 2022 Sale: आईफोन समेत कई Phones पर भारी छूट! जानिए डील्स…
5G सपोर्टेड फोन में यूजर मौजूदा 4G डेटा प्लान पर ही 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी सुविधा केवल जियो ग्राहकों के लिए नहीं है, बल्कि सभी टेलीकॉम कंपनी अपने 4जी प्लान में ही 5जी की सुविधा प्रदान कर रही हैं। इसके लिए सिर्फ ग्राहक का क्षेत्र और स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट का होना चाहिए।
साथ ही ये भी जरूरी है कि यूजर के पास अच्छा खासा डेटा वाला प्लान हो, क्योंकि 5जी नेटवर्क में यूजर को 1 Gbps तक की स्पीड का इंटरनेट दिया जाता है जो यूजर का डेटा जल्दी खत्म कर सकता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
5 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
7 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines