Jio यूजर्स इस सस्ते प्लान में मिल रहा है वो, जो महंगे रिचार्ज में भी नहीं

कम बजट में फुल एंटरटेनमेंट और तगड़े बेनिफिट्स चाहिए? जियो का 445 रुपये वाला प्लान यूजर्स को चौंका रहा है. इस एक रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा के साथ बहुत कुछ शामिल है. जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल.

jio

450 रुपये से कम में जियो का धमाका!

Jio 445 plan: अगर आप कम बजट में ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट सब कुछ मिल जाए, तो जियो का यह प्लान आपके लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है. 500 रुपये से कम कीमत में जियो अपने यूजर्स को ऐसा पैक दे रहा है, जिसमें 10 से ज्यादा OTT ऐप्स फ्री मिलते हैं, अनलिमिटेड कॉलिंग है और एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. हम बात कर रहे हैं जियो के 445 रुपये वाले प्लान की, जो फीचर्स के मामले में काफी दमदार है.

विज्ञापन

प्लान की वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट

विज्ञापन

जियो का 445 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है, यानी कुल मिलाकर 56GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. जिन यूजर्स के पास 5G फोन और नेटवर्क की सुविधा है, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जा रहा है.

अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS

विज्ञापन

इस प्लान में देशभर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही जियो रोजाना 100 फ्री SMS भी देता है, जिससे कॉल और मैसेजिंग दोनों की टेंशन खत्म हो जाती है.

जियो फाइनेंस और AI क्लाउड के एक्स्ट्रा फायदे

विज्ञापन

445 रुपये के इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को जियो फाइनेंस से जुड़े फायदे भी मिलते हैं. जियो गोल्ड पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त बेनिफिट दिया जा रहा है. साथ ही जियो AI क्लाउड पर 50GB का फ्री स्टोरेज भी मिलता है, जहां आप अपना जरूरी डेटा सुरक्षित रख सकते हैं.

गूगल जेमिनी प्रो का लंबा फ्री सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन

इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें गूगल जेमिनी प्रो प्लान का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इसकी कीमत काफी ज्यादा बताई जाती है. यह ऑफर 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

10 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस

विज्ञापन

एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह प्लान किसी तोहफे से कम नहीं है. इसमें सोनी लिव, ZEE5 और Lionsgate Play जैसे 10 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है. खास बात यह है कि जियो इस प्लान में जियो हॉटस्टार का एक्सेस भी दे रहा है.

जियो होम का फ्री ट्रायल भी शामिल

विज्ञापन

जियो का यह प्लान नए कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए और भी फायदेमंद हो जाता है. कंपनी इसमें जियो होम का दो महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है, जिससे यूजर्स घर से जुड़ी डिजिटल सर्विस का अनुभव बिना किसी अतिरिक्त खर्च के ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ