Jio यूजर्स ध्यान दें! कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला ये प्लान बड़े काम का, जान लें सबकुछ

Jio यूजर है तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है. इसमें हम आपको जियो के लॉन्ग टर्म प्लान की जानकारी दे रहे हैं. जिसकी वैलिडिटी 11 महीने है. जानते हैं इसकी हर डिटेल.

Jio recharge

Jio का सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान. (Photo-Google)

Jio value recharge: अगर आप मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग व सिम की वैलिडिटी बनाए रखना चाहते हैं, तो Jio का यह सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान आपके काम का हो सकता है. कम कीमत में करीब 11 महीने की वैलिडिटी और कॉलिंग सुविधा देने वाला यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट नहीं चाहिए.

विज्ञापन

Jio का 1748 रुपये वाला वैल्यू प्लान

विज्ञापन

Reliance Jio अपने पोर्टफोलियो में सस्ते से लेकर महंगे तक कई रिचार्ज प्लान देता है. इन्हीं में से 1748 रुपये का यह वैल्यू प्लान कंपनी की लिस्ट में मौजूद एक खास ऑप्शन है, जिसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए डिजाइन किया गया है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 336 दिनों यानी लगभग 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है. जो लोग सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ी राहत साबित हो सकती है.

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट

विज्ञापन

Jio के 1748 रुपये के प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 3600 SMS भी दिए जाते हैं, जिससे बेसिक जरूरतें आराम से पूरी हो जाती हैं. यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि इस प्लान में कोई भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है. यह पूरी तरह से सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS पर फोकस्ड प्लान है. इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से डेटा रिचार्ज कराना होगा.

एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं

विज्ञापन

कॉलिंग और SMS के अलावा इस प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जाता है, जिससे यूजर्स को कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट मिल जाते हैं.

किन लोगों के लिए है सही ऑप्शन

विज्ञापन

यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे बेहतर है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत होती है या जो अपना सिम लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं. अगर आपकी जरूरत डेटा की है, तो आपको Jio के दूसरे डेटा प्लान या अलग से डेटा ऐड-ऑन पर नजर डालनी होगी.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ