अगर आप मोबाइल पर खूब इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और साथ में फिल्में, वेब सीरीज देखने के भी शौकीन हैं, तो रिलायंस जियो का 1799 रुपये वाला रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकता है. इस प्लान में रोजाना 3जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. खास बात ये है कि इसमें Netflix Basic, Google Gemini Pro और Canva Pro Lite जैसे डिजिटल सब्सक्रिप्शन का फायदा भी दिया जा रहा है.यानी एक ही रिचार्ज के साथ मनोरंजन और AI टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Jio के 1,799 वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?
ये प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए है, जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है. इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है. इसमें हर दिना 3जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा अनिलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100SMS की सुविधा भी दी जाती है.
डेटा खत्म होने के बाद कितनी रहेगी स्पीड?
इस प्लान में मिलने वाला रोजान 3जीबी हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. यानी डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, लेकिन इसकी स्पीड काफी का हो जाएगी. ऐसे में सामान्य मैसेजिंग जैसे काम तो हो सकते हैं, लेकिन वीडियो देखने और बड़ी फाइल डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है.
प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा
जियो के इस रिचार्ज प्लान में पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा भी मिलती है. हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए आपके पास 5जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होन चाहिए. साथ ही आपके इलाके में जियो का 5G नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है. कंपनी की दूसरी पात्रता शर्तें पूरी करने वाले यूजर्स ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर पर मिलने वाले 5G बेनिफिट्स जरूर चेक कर लें.
Netflix Basic और JioTV का भी मिलेगा एक्सेस
इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए भी कई फायदे मिलते हैं. इसमें Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन शामिल है. इसकी मदद से यूजर्स नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं. इसके अलावा JioTV का एक्सेस भी मिलता है, जहां उपलब्ध टीवी कंटेंट देखा जा सकता है.
JioAICloud पर मिलेगा 50GB फ्री स्टोरेज
जियो के इस प्लान में JioAICloud की सुविधा भी दी गई है. इसके तहत यूजर्स को 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है. इसमें अपनी जरूरी फाइलें, फोटो और दूसरे डिजिटल कंटेंट सेव किए जा सकते हैं. इससे फोन की स्टोरेज पर निर्भरता कुछ कम हो सकती है.
Google Gemini Pro और Canva Pro Lite का फायदा
इस रिचार्ज प्लान में AI और डिजाइन से जुड़े टूल्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी खास फायदे हैं. दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान मिलता है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है. इसके साथ 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे AI फीचर्स का फायदा भी शामिल है.
इसके अलावा यूजर्स को 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इसकी मदद से डिजाइन, पोस्टर और दूसरे क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने के लिए कई टूल्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
हालांकि, Google Gemini Pro, क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और Canva Pro Lite से जुड़े फायदों को लेने के लिए कुछ शर्तें लागू हो सकती हैं. इसलिए रिचार्ज से पहले जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर इनकी पात्रता और एक्टिवेशन से जुड़ी जानकारी जरूर देख लें.
क्या Jio का ₹1,799 वाला प्लान लेना फायदेमंद है?
अगर आप रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और Netflix पर फिल्में व वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए उपयोगी हो सकता है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, SMS और कई डिजिटल सेवाओं का फायदा मिलता है. खासकर AI टूल्स और क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी इसमें कुछ अतिरिक्त सुविधाएं हैं. हालांकि, रिचार्ज करने से पहले सभी सब्सक्रिप्शन की उपलब्धता और अपने नंबर पर लागू शर्तों की जांच जरूर कर लें.
ये भी पढ़ें- Jio के इस प्लान में मिलेगी 36 की वैलिडिटी, 72GB डेटा और ढेरों फायदे, बस इतनी चुकानी होगी कीमत
संबंधित खबरें
मोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
59 mins agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
5 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines