हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

itel Rhythm Echo Earbuds: 50 घंटे की बैटरी, दमदार साउंड क्वॉलिटी, सिर्फ इतनी है कीमत

itel ने भारत में अपने नए Rhythm Echo Earbuds लॉन्च किए हैं। 50 घंटे की बैटरी लाइफ, Quad Mic ENC टेक्नोलॉजी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ ये ईयरबड्स सिर्फ ₹1199 में मिलेंगे। गेमर्स और म्यूजिक लवर्स के लिए परफेक्ट विकल्प।

विज्ञापन
itel का नया धमाका.

itel Rhythm Echo Earbuds: itel ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक और शानदार गैजेट जोड़ दिया है. कंपनी ने भारत में अपने नए Rhythm Echo Earbuds लॉन्च किए हैं, जो न सिर्फ स्टाइलिश लुक में आते हैं, बल्कि शानदार साउंड और क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस भी देते हैं. सिर्फ 1199 रुपये की कीमत में मिलने वाले ये ईयरबड्स लंबी बैटरी लाइफ और टिकाऊ डिजाइन के साथ बाजार में उतर चुके हैं.

ट्रेंडी डिजाइन और लाइट वेट

Rhythm Echo को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो पूरे दिन ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं. इसका कर्व्ड डिजाइन और कॉम्पैक्ट केस इसे और भी आकर्षक बनाता है. हल्के वजन की वजह से इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है. इसके दो कलर ऑप्शन Lurex Black और Midnight Blue युवाओं को खासा पसंद आ रहे हैं.

50 घंटे तक का प्ले टाइम

itel ने इस प्रोडक्ट में बैटरी बैकअप पर खास ध्यान दिया है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये ईयरबड्स करीब 50 घंटे तक चल सकते हैं. सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 120 मिनट तक म्यूजिक सुना जा सकता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म हो जाती है.

विज्ञापन

Quad Mic ENC से क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग

इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत है Quad Mic ENC (Environmental Noise Cancellation) टेक्नोलॉजी. यह बैकग्राउंड शोर को कम करके आपकी आवाज को साफ और नैचुरल बनाती है. चाहे आप ट्रैफिक में हों या भीड़ में कॉल की आवाज साफ और क्लियर सुनाई देती है.

गेमर्स और स्ट्रीमर्स के लिए परफेक्ट

itel Rhythm Echo को गेमर्स को ध्यान में रखकर भी तैयार किया गया है. इसमें सिर्फ 45ms का लो लेटेंसी मोड दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग को स्मूथ बनाता है. 10mm डायनामिक ड्राइवर्स बैलेंस्ड बेस और क्रिस्प साउंड के साथ म्यूजिक और गेमिंग दोनों में मजेदार अनुभव देते हैं.

विज्ञापन

फास्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और आसान कंट्रोल

इन ईयरबड्स में Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है, जो तेज और स्टेबल कनेक्शन प्रदान करता है. इसके साथ ही टच कंट्रोल्स भी मौजूद हैं, जिससे आप आसानी से गाने बदल सकते हैं, वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं या कॉल रिसीव कर सकते हैं वो भी बिना फोन निकाले.

पानी से बचाव और लंबी वारंटी

itel Rhythm Echo को रोजमर्रा की लाइफ को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें IPX4 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है, जिससे पसीना या हल्की बारिश में भी ये खराब नहीं होते. इसके साथ एक साल की वारंटी भी दी जा रही है, जिससे यूजर को अतिरिक्त भरोसा मिलता है.

विज्ञापन

AI वॉयस असिस्टेंट और कम्फर्ट फिट

इन ईयरबड्स में AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है, जिससे आप वॉयस कमांड के जरिए कई काम कर सकते हैं. साथ ही इसका आरामदायक फिट लंबे समय तक म्यूजिक सुनने के लिए बिल्कुल सही है.

बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस

1199 रुपये की कीमत में itel Rhythm Echo उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो लंबा बैटरी बैकअप, बेहतरीन साउंड, क्लियर कॉलिंग और टिकाऊ डिजाइन चाहते हैं. चाहे म्यूजिक सुनना हो, गेमिंग करनी हो या काम के दौरान कॉल पर बात करनी हो ये ईयरबड्स हर जरूरत को पूरा करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- iQOO Neo11 का पहला लुक आया सामने, मेटल बॉडी और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च की तैयारी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola