iTel Pad One: आ गया रेडमी और मोटोरोला को टक्कर देने धांसू टैबलेट! जानिए फीचर्स से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iTel Pad One Launch Price in India: क्या आप सस्ते में टैबलेट खरीदने का विचार बना रहे हैं? अगर हां, तो 15 हजार रुपये से कम में आप टैबलेट खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में रेडमी और मोटोरोला कंपनी के टैबलेट को टक्कर देने के लिए आईटेल ने किफायती टैबलेट लॉन्च कर दिया है।
आईटेल ने टैबलेट सेगमेंट में एंट्री कर ली है और अपने ग्राहकों को सस्ते में शानदार टैबलेट देने का विचार बना लिया है। कंपनी की ओर से भारत में आईटेल पैड वन (iTel Pad One) नामक टैबलेट लॉन्च किया गया है। आइए आईटेल पैड वन टैबलेट की कीमत और फीचर्स जानते हैं।
आईटेल ने पैड वन टैबलेट को भारत में लॉन्च किया है। इसका सिंगल वैरिएंट 4GB रैम + 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसके दो कलर वेरिएंट- डीप ग्रे और लाइट ब्लू उपलब्ध है। ऑफलाइन स्टोर्स और iTel के आधिकारिक वेबसाइट पर ये टैबलेट खरीदने के लिए उपलब्ध है।
बात करें खासियत की तो आईटेल पैड वन टैबलेट में HD+ रिजॉल्यूशन वाला 10.1-इंच का डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी से लैस ये टैबलेट 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाईफाई, 3.5 एमएम जैक और ओटीजी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ है।
इसमें यूनिसोक SC9863A1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से 512GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। ये Android 12 Go एडीशन पर काम करेगा। इसमें में डुअल स्पीकर्स भी दिया गया है।
बैटरी और कैमरे की बात करें तो इस टैबलेट में 6000mAh की बैटरी है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कैमरे की बात करें तो इसमें स्क्वायरिश कैमरा आईलैंड के साथ 5MP का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: