Holi Sale: होली पर iPhone हुआ सस्ता, यहां देखें कितने हजार का है फायदा?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Holi Sale on Flipkart: अगर कोई चीज अपनी असल कीमत से कम में मिले तो उसे खरीदने में क्या बुराई है? सस्ते का सौदा किसे पसंद नहीं होता, ऊपर से जब कोई ऐसी चीज सस्ते में मिल जाए जिसे कब से हम अधिक कीमत होने के कारण खरीद नहीं पाते हैं।
और पढ़िए –Bluesky से Twitter को मिलेगी कड़ी टक्कर! जैक डोर्सी ने पेश किया नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
बात करें स्मार्टफोन की तो ज्यादातर लोग एप्पल का आईफोन (Cheapest Apple iPhone) खरीदना चाहते हैं जिनमें से कुछ की ये इच्छा कीमत अधिक होने के कारण पूरी नहीं हो पाती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो सस्ते में आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और अपने बजट में रहकर नया फोन खरीदना चाहते हैं तो होली के मौके का फायदा उठा लें।
दरअसल, होली के अवसर पर अलग-अलग ई-कॉमर्स साइटों पर सेल चल रही है, जिनमें से एक फ्लिपकार्ट (Flipkart Holi Sale) है और यहां से आपको सस्ते में आईफोन 13 खरीदने (iPhone 13 Price Discount Sale) का मौका मिल रहा है। आइए फ्लिपकार्ट पर चल रही होली सेल (Holi Sale 2023 on Flipkart) के बारे में जानते हैं।
होली से पहले फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 को सस्ते में लिस्ट किया गया है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की असल कीमत 69,900 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 11 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यहं पर आईफोन 13 को 61,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर कुल 7,901 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा अन्य ऑफर्स भी शामिल है जिससे फोन की कीमत और कम हो सकती है।
कीमत पर छूट के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट से आप आईफोन 13 को खरीदने के लिए 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज डिस्काउंट का पूरा फायदा तभी मिलता है जब ग्राहक एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाले फोन को एक्सचेंज करता है।
अगर आप आईफोन 13 के लिए 23 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट पाने में सफल रहें तो इसकी कीमत 61,999 रुपये की जगह सिर्फ 38,999 रुपये पड़ सकती है। अधिक छूट पाने के लिए आप बैंक ऑफर को भी अप्लाई कर सकते हैं।
और पढ़िए –iTel Pad One: आ गया रेडमी और मोटोरोला को टक्कर देने धांसू टैबलेट! जानिए फीचर्स से लेकर सबकुछ
आईफोन 13 पर बैंक ऑफर भी शामिल है। अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 2,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकेंगे। जबकि, Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत यानी 3100 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। एक्सचेंज के साथ बैंक ऑफर का फायदा मिलने पर आपके लिए फोन की कीमत 35 हजार रुपये के आसपास पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: