Italy: बंदूकधारी की ताबड़तोड़ फायरिंग में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की दोस्त समेत 3 महिलाओं की मौत
Edited By Om Pratap

जियोर्जिया मेलोनी (बाएं) ने निकोलेटा गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की
Edited By Om Pratap

जियोर्जिया मेलोनी (बाएं) ने निकोलेटा गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की
मेलोनी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर पीड़ितों में से एक निकोलेटा गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। मेलोनी ने तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे लिए वह हमेशा इसी तरह खूबसूरत और खुश रहेंगी।”
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की ओर से फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया था।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संदिग्ध स्थानीय व्यक्ति है, जिसका रेजिडेंट्स एसोसिएशन के साथ कई बार विवाद हुआ था। वहीं, एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी अचानक उस कमरे में पहुंचा जहां मीटिंग चल रही थी। इसके बाद आरोपी चिल्लाया ‘मैं तुम्हें मार दूंगा’ और फिर गोली मारना शुरू कर दिया।”
गोली लगने से चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कम से कम एक को गंभीर चोटें आईं। प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा कि जिस शूटिंग रेंज से संदिग्ध ने हमले में इस्तेमाल बंदूक ली थी, उसे बंद कर दिया गया है और अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: