हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूलकर भी Facebook User ना करें ये गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की रोटी

विज्ञापन

Facebook IT Rules: फेसबुक का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। कई यूजर्स यहां पर अपने विचार लिखते हैं तो कई ऐसे भी हैं जो दूसरों के विचारों पर अच्छी और बुरी टिप्पनियां करते हैं। अगर यूजर (Facebook Rules) किसी गंभीर मुद्दे पर पोस्टा करते है तो उसको इनविजिबल कर दिया जाता है या फिर वो पोस्ट हाइड कर दी जाती है जिसे फ्रेंड्स भी नहीं देख सकते हैं। फेसबुक (Facebook) की नजर प्लेटफॉर्म पर हो रही सभी अकाउंट पर रहती है, अगर कोई ऐसी पोस्ट (Facebook Post) करता है जो फेसबुक के नियम से परे है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाता है। आज हम आपको उन पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको जेल तक हो सकती है। आइए जानते हैं किस-किस तरह की पोस्ट से बचना चाहिए।

जाति विशेष को लेकर टिप्पणी

फेसबुक पर जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी करना भी सही न हीं है। ऐसी पोस्ट और यूजर्स को कंपनी ब्लॉक कर सकती है। साथ ही उस पर कार्रवाई भी कर सकती है। इसलिए विशेष जाति या समुदाय या फिर जाति सूचक शब्दों का यूज ना करें। वरना आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

और पढ़िए –iPhone खरीदने से पहेल जान लें ये बातें, वरना आप भी हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार!

विज्ञापन

अभद्र भाषा में किए गए पोस्ट

फेसबुक पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिसमें किसी के खिलाफ अभद्र भाषा या शब्दों का इस्तेमाल किया जाए। इस तरह की पोस्ट को आईटी नियमों के तहत गलत माना जाता है और फिर उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही उसे जेल भी हो सकती है।

फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो

फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो को पोस्ट करने से बचना चाहिए। किसी संस्था, शख्स या समुदाय की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर आपको जेल हो सकती है। इसके अलावा आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इस तरह के पोस्ट को फेसबुक हाइड करने के साथ उस पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola