News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Flipkart की सेल में iPhone 16 Pro को सिर्फ 69,999 रुपये में बेचने का दावा किया गया था. लेकिन हकीकत यह रही कि कुछ ही लोगों को यह कीमत मिली और ज्यादातर यूजर्स को या तो स्टॉक आउट का मैसेज मिला या फिर ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया. सोशल मीडिया पर कई लोग इस डील के मिस होने से नाराज़ दिखे. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं और अब भी iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे हिसाब से iPhone 17 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं क्यों.
iPhone 17 में आपको 120Hz ProMotion LTPO डिस्प्ले मिलता है, जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है. तुलना करें तो iPhone 16 Pro केवल 2,000 निट्स तक ही जाता है. साथ ही iPhone 17 में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी है, जिससे धूप में स्क्रीन क्लियर और कम चमकदार दिखती है. दोनों का साइज 6.3 इंच है, लेकिन क्वालिटी और यूजर एक्सपीरियंस में iPhone 17 आगे है.
अगर आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी आपके लिए बड़ा फैक्टर होगा. iPhone 17 में 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है, जबकि iPhone 16 Pro केवल 27 घंटे तक चलता है. नया चिपसेट ज्यादा एफिशिएंट है, जिसकी वजह से बैटरी बैकअप और बेहतर हो गया है.
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro, Apple Watch, MacBook पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन
सेल्फी और वीडियो कॉल करने वालों के लिए iPhone 17 ज्यादा स्मार्ट है. इसमें 18 मेगापिक्सल का नया सेंटर स्टेज कैमरा है, जो चौड़े एंगल की फोटो और ग्रुप शॉट्स आसानी से ले सकता है. इसमें AI सपोर्ट भी है, जो अपने आप फ्रेम में मौजूद लोगों को डिटेक्ट कर लेता है.
iPhone 15 Pro और 16 Pro के बारे में यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत थी कि ये जल्दी गरम हो जाते थे. इसका कारण उनका टाइटेनियम बिल्ड बताया गया. वहीं iPhone 17 ग्लास और एल्युमिनियम से बना है, जो गर्म होने की समस्या को काफी हद तक कम करता है.
अब सवाल उठता है कि अगर iPhone 17 इतना बेहतर है, तो कौन लोग iPhone 16 Pro खरीदें?
अगर आपको एक बैलेंस्ड फोन चाहिए जिसमें बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा सब अच्छा हो और आपको प्रो लेवल फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की जरूरत नहीं है, तो iPhone 17 आपके लिए परफेक्ट है. लेकिन अगर आपका फोकस हाई-क्वालिटी वीडियो शूटिंग, RAW फोटो और प्रीमियम लुक पर है, तो iPhone 16 Pro अभी भी बेहतर विकल्प रहेगा.
ये भी पढ़ें- iOS 26 के 10 जादुई फीचर, देख रह जाएंगे दंग! iPhone इस्तेमाल का देंगे बेस्ट एक्सपीरियंस
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।