IRCTC WhatsApp Zoop Food Delivery: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं या फिर करते रहते हैं तो आपके लिए एक खूशखबरी है। भूख लगने पर आपको अब आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फूड डिलीवरी सर्विस (WhatsApp Food Delivery Service) Zoop अब व्हाट्सएप के जरिए करेगी।
जी हां, व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए यात्री आसानी से फूड ऑर्डर कर सकेंगे। इसके यूजर को अपने फोन में कोई ऐप भी डाउनलोड नहीं करना होगा। व्हाट्सएप से ही वो आसानी से फूड को अपने ट्रेन कॉच में मंगवा सकेंगे। दरअसल, रिलायंस की फर्म Haptik के साथ Zoop ने साझेदारी कर ली है। ऐसे में यात्री अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे ट्रेन में यात्रा करते हुए WhatsApp से फूड मंगवाया जा सकता है।
Zoop Food Order Process via WhatsApp
ट्रेन यात्री अब यात्रा करने के दौरान लेटेस्ट Ziva नामक व्हाट्सएप चैटबॉट से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए यात्री को अपना PNR नंबर एंटर करना होगा। इस दौरान वो अगले स्टेशन के पास वाले रेस्टोरेंट से फूड ऑर्डर कर सकते हैं। यात्रियों को सुविधा दी जाएगी कि वो किस स्टेशन पर फूड लेना चाहते हैं। बता दें कि इस सर्विस में ऑनलाइन और कैश ऑन डीलिवरी का भी ऑप्शन मिलता है। ऑर्डर होने के बाद यात्री के सीट तक फूड पहुंचा दिया जाता है।
अभी पढ़ें – Nokia 2660 Flip 4G भारत में लॉन्च, कीमत 5000 रुपये से भी कम
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस सुविधा को शुरुआत में 100 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते IRCTC ने कैटरिंग सुविधा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, बाद में पैकेज्ड फूड के साथ IRCTC ने इस सर्विस को शुरू किया था। बाद में फूड डिलीवरी सर्विस को टिकट बुकिंग के साथ भी शुरू किया गया। वहीं, WhatsApp से फूड ऑर्डर की सुविधा उपलब्ध कर दी है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
3 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
7 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
20 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines