भारतीय रेलवे देश की रीढ़ की तरह काम करती है, जिसकी मदद से हर रोज करोड़ों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते हैं. इतना ही नहीं, कार्गो, कोयला से लेकर कई तरह के माल को अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाने में भी रेलवे बड़ा योगदान देती है. पहले के मुकाबले आज के वक्त में ट्रेन टिकट बुक करना काफी आसान हो गया है. पहले लोगों को रेलवे स्टेशन के काउंटर पर लंबी लाइन में घंटों खड़े होकर टिकट बुक करना पड़ता था, लेकिन समय के साथ टिकट बुकिंग से लेकर अन्य सुविधाएं ऑनलाइन हो गई है. ऐसे में रेलवे से जुड़े दो ऐप की अक्सर नाम सुनने को मिलता है, IRCTC ऐप और RailOne ऐप. लोगों को सवाल रहता है कि दोनों में कौन सा ऐप ज्यादा बेहतर है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं दोनों ऐप में फर्क और कौन सा ऐप आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, ताकि अगली बार जब आप आसानी से कन्फर्म टिकट बुक कर सके.
यह भी पढ़ें: क्या 5G नेटवर्क सच में फोन की बैटरी जल्दी खत्म करता है? जानिए कितना सच है यह दावा
कौन सा ऐप सबसे ज्यादा होता है इस्तेमाल
इस बात को जान लें कि दोनों ही ऐप देश में काफी मशहूर है, जिसे बड़ी संख्या में यूजर्स इस्तेमाल करते हैं. IRCTC ऐप पहले से चला आ रहा है, और RailOne ऐप नया है, जो भारतीय रेलवे का ऑल इन वन सुपर ऐप है. अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई थर्ड पार्टी ऐप है, तो जान लीजिए कि इस से CRIS यानी रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने बनाया है. इसकी मदद से टिकट बुकिंग, ट्रेन को ट्रैकिंग, खाना ऑर्डर और शिकायत भी कर सकते हैं.
दोनों ऐप में मुख्य अंतर
IRCTC ऐप आज भी टिकट बुकिंग और खासतौर पर तत्काल टिकट के लिए बाकियों से ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है. लेकिन RailOne सिर्फ रिजर्व्ड टिकट तक की सीमित नहीं है, बल्कि इसकी मदद से आप अनरिजर्व्ड टिकट भी खरीद सकते हैं यानी जनरल कोच, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल टिकट. पहले इसके लिए UTS ऐप इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे धीरे-धीरे UTS सर्विस को RailOne में शिफ्ट कर रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि RailOne ऐप IRCTC से काफी फास्ट काम करता है, खासकर सामान्य टिकट बुकिंग के वक्त. हालांकि पीक हॉर्स में IRCTC कभी-कभी स्लो हो जाता है, लेकिन तत्काल के दौरान यूजर्स उसकी की तरफ अपना भरोसा दिखाते हैं. RailOne ऐप में आप पहले से अपना पूरा प्रोफाइल सेव कर सकते हैं, यानी आपको बार-बार पैसेंजर डिटेल नहीं डालनी होगी. इसमें सिंगल साइन ऑन सिस्टम भी मिलता है.
आपके लिए कौन सा ऐप है बेस्ट?
RailOne में लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, PNR स्टेटस, कोच पोजीशन, फूड ऑर्डर करने की सुविधा भी मिलती है, लेकिन कई यूजर्स की कंप्लेंट रहती है कि पेमेंट के दौरान इसमें दिक्कतें आती हैं. लेकिन अगर आप एक ऐसा ऐप चाहते हैं जहां रिजर्व्ड टिकट, अनरिजर्व्ड टिकट सब कुछ एक जगह मिल जाएं तो RailOne ऐप काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: चार्जर ओरिजिनल फिर भी फोन धीरे चार्ज हो रहा? ये छोटी सी गलती कम कर रही चार्जिंग स्पीड
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
11 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
13 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
16 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines