IRCTC Ticket Cancellation: अब घर बैठे ट्रेन टिकट रद्द करना नहीं मुश्किल! बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

IRCTC Ticket Cancellation Process: क्या आप कहीं घूमने जा रहे हैं? इसके लिए आपने ट्रेन टिकट बुक कर रखी हैं? हालांकि, किसी कारण से आपको अपना प्लान कैंसिल (Plan Cancel) करना पड़ रहा है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ट्रेन टिकट कैंसिल (Train Ticket Cancellation) करने के लिए आपको भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, ऑनलाइन प्रोसेस (IRCTC Ticket Cancellation Process Online) को अपनाकर आप मिनटों में घर बैठे ट्रेन टिकट कैंसिल कर सकते हैं। अगर किसी वजह से आपको अपना प्लान लास्ट मिनट पर कैंसिल (IRCTC Ticket Cancellation Process in Hindi) करना पड़ रहा है तो आप आसानी से ट्रेन टिकट को रद्द कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Smartphone Tips and Tricks: बरसात में कहीं खराब ना हो जाए आपका फोन! ऐसे जानें वाटरप्रूफ है या नहीं
आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर जाकर आप अपने ग्रुप मेंबर्स में से किसी की भी टिकट का आसानी से कैंसिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पार्शियल कैंसलेशन ऑफ टिकट्स (Partial cancellation of tickets) विकल्प चुनना होगा। इसके जरिए 4 से 5 सीट्स की बुकिंग में से 1-2 की टिकट रद्द की जा सकती है।
अभी पढ़ें – Smartphone Blast Reason: भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना फोन हो सकता है बलास्ट!
ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाने के बाद उन यात्रियों का नाम चुनें, जिनकी आप टिकट कैंसल करना चाहते हैं। इसके बाद कन्फर्मेशन के लिए ‘ओके’ पर टैप करें। कैंसलेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद कैंसलेशन चार्ज अमाउंट कट करके आपको बाकी टिकट के पैसे खाते में रिफंड कर दिए जाएंगे। इसका कन्फर्मेशन मैसेज ईमेल और SMS पर आ जाएगा।
अगर आपने अपने ग्रुप में से किसी मेंबर का पार्शियल कैंसलेशन किया है तो अन्य मेंबर्स को सफर के लिए ERS यानी इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप हासिल करनी होगी। यात्रा के दौरान आप Electronic Reservation Slip का प्रिन्टआउट साथ लेकर जरूर जाएं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: