iQOO Z9x 5G Smartphone Launch Date Price in India: अपने बजट फ्रेंडली फोन को पेश करके कहीं न कहीं आईक्यू लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इतने सारे दिग्गज फोन निर्माता को टक्कर देना कंपनी के लिए आसान नहीं है। ऐसे में कंपनी की ओर से पेश किए जाने वाले ज्यादा बैटरी और कम कीमत के फोन लोगों के बीच खास जगह बना सकते हैं। शुरुआत से ही कंपनी का खास फोकस बेहतर परफॉर्मेंस वाले बजट फ्रेंडली फोन को लाने का रहा है।
iQOO Z9x 5G Launch Date in India
आज यानी 16 मई, गुरुवार को iQOO अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन आईक्यूओओ जेड9 एक्स 5जी (iQOO Z9X 5G) लॉन्च होने वाला है। दोपहर 12 बजे कंपनी अपना नया फोन लॉन्च कर देगा। ये फोन स्टॉर्म ग्रे और टॉरनेडो ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। भारत से पहले कंपनी अपने घरेलू बाजार चीन में आईक्यूओओ जेड9 एक्स को उपलब्ध कर दिया है।
iQOO Z9x 5G Price in India
भारतीय बाजार में आईक्यूओओ जेड9 एक्स कितनी कीमत के साथ लॉन्च होगा, इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन चीन बाजार में आईक्यूओओ जेड9 एक्स पहले से उपलब्ध है। ऐसे में कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। चीन में आईक्यूओओ जेड9 एक्स का 8GB + 128GB वैरिएंट CNY 1,149 (लगभग 13,500 रुपये), 8GB+256GB के लिए CNY 1,249 (लगभग 14,700 रुपये) और 12GB+256GB के लिए CNY 1,449 (लगभग 16,700 रुपये) के साथ उपलब्ध है।
उपलब्धता की बात करें iQOO Z9X 5जी फोन Amazon India की ऑफिशियल साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। यहीं पर कंपनी अपने फोन को पेश भी कर देगी। आइए फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं।
iQOO Z9X 5G Specifications
आईक्यूओओ जेड9 एक्स 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट मिलेगा। इस फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 44W फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा मिलता है। उम्मीद है कि फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा। हालांकि, लॉन्च के बाद ये साफ हो जाएगा कि फोन में क्या-क्या खास होगा।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge! 400 रुपये से कम में 12 OTT और Extra 6GB डेटा
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
4 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
6 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
9 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines