iQOO Z9 Lite 5G launch Price and Features: iQOO ने हाल ही में अपना नया बजट सेंट्रिक स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी इसे भारत में आज यानी 15 जुलाई को iQOO Z9 Lite 5G के नाम से पेश करेगी। लॉन्च से पहले, iQOO ने यह भी कंफर्म किया है कि Z9 Lite 5G 6nm पर बेस्ड MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होगा और इसमें आपको काफी जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलेगी। iQOO Z9 Lite 5G आगामी प्राइम डे सेल के दौरान लॉन्च होने वाले नए डिवाइस में से एक है, जिससे पता चलता है कि फोन 20 जुलाई या 21 जुलाई को पहली सेल पर जाएगा।
iQOO Z9 Lite की संभावित कीमत
iQOO ने अभी तक इस फोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता डिवाइस होगा। कंपनी इस फोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद ही X पर एक टीजर जारी करते हुए दी है।
बताया जा रहा है कि iQOO Z9 Lite 5G को कंपनी 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। iQOO Z9 Lite, Vivo T3 Lite का रीब्रांड मॉडल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, डिवाइस की सही कीमत का खुलासा तभी होगा जब डिवाइस आज 15 जुलाई को भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होगा।
iQOO Z9 Lite के स्पेसिफिकेशन
iQOO Z9 Lite में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 840 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm जैक और धूल और छींटों से बचने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है।
दमदार है प्रोसेसर
यह डिवाइस 6nm प्रोसेस पर बेस्ड MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है और सभी ग्राफिक्स वाले कामों को संभालने के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU होगा। डिवाइस में 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक eMMC5.1 स्टोरेज का सपोर्ट होगा। इसके अलावा, यूजर 1TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल करके स्टोरेज को और बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा भी जबरदस्त
कैमरे की बात करें तो T3 Lite 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में सामने की तरफ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
8 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
9 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines