बाजार में धमाल मचाने आ रहा है iQOO का ये नया स्मार्टफोन, मिलेगा 2GB तक रैम

iQOO Z8 5G

iQOO Z8 5G

विज्ञापन

iQOO Z8 5G: आइकू अपने जेड 8 5जी स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रहा है। गीकबेंच पर लिस्ट होने के बाद डिवाइस को 3C सर्टिफिकेशन और Google Play पर देखा गया है। इससे संकेत मिलता है कि आइकू जेड 5जी जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। लिस्टिंग से इसके कुछ प्रमुख जानकारी सामने आई है। आइये इसपर एक नजर डालते हैं।

iQOO Z8 5G के मॉडल नंबर का खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर यह डिवाइस मॉडल नंबर V2314A साथ लिस्ट हुआ है। इसके अलावा, फोन के साथ चार चार्जिंग एडॉप्टर देखे गए हैं, जिन्हें मॉडल नंबर V12060L0A0-CN, V12060L1H0-CN, V12060L1A0-CN और V12060L1H1-CN द्वारा पहचाना गया है। इससे पहले, इन चार्जर्स को 3C सर्टिफिकेशन में iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro जैसे कुछ iQOO Neo स्मार्टफोन के साथ-साथ Vivo X फोल्ड 2 के साथ देखा गया था।

Advertisment

ऐसे में यह स्मार्टफोन संभवतः 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। Google Play पर भी यह डिवाइस V2314A मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

12GB रैम से हो सकता है लैस

फिलहाल लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और संभवतः 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा।

विज्ञापन

मिलेगा 64MP का कैमरा

अन्य खबरों के अनुसार, iQOO Z8 5G में फोटोग्राफी के लिए 64MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। यह 5,000mAh बैटरी, 6.64 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले से लैस हो सकता है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ