iQOO Z7s Launch Price in India: अगर आप एक लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुआ आईक्योओओ Z7s आपकी पसंद बन सकता है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है।
हालांकि, कंपनी की ओर iQOO जेड7एस को चुपचाप से लॉन्च कर दिया, जिसके कारण लोगों तक फोन की लॉन्चिंग की खबर नहीं पहुंच सकी। ये iQOO Z7 5G का एक संस्करण है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। दोनों डिवाइसों के बीच एकमात्र बड़ा अंतर चिपसेट है। आइए iQOO Z7s की कीमत और खासियत जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः Motorola Razr 40 Ultra की जल्द ही होने वाली है मार्केट में एंट्री, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स!
iQOO Z7s Launch Price in India
लेटेस्ट आईक्योओओ जेड7एस को अमेजन पर 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। ये कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। जबकि, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 19,999 रुपये है। iQOO Z7s के साथ कुछ लॉन्च ऑफर भी हैं। ई-कॉमर्स दिग्गज ICICI और HDFC बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये की छूट दे रहा है।
iQOO Z7s Specifications
iQOO Z7 5G जैसे स्पेसिफिकेशन्स में आने वाला आईक्योओओ जेड7एस स्मार्टफोन सिर्फ चिपसेट के बदलाव के साथ है। इसमें अभी अभी एक नई चिप दी गई है, जो स्नैपड्रैगन 695 है। इसमें 4,500mAh की बैटरी है। कंपनी ने 44W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
ये भी पढ़ेंः iQoo 11S 5G लॉन्च टाइमलाइन लीक्ड, जानिए किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है फोन?
नए iQOO Z7s में 90Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, 1300nits तक की पीक ब्राइटनेस और Schott Xensation ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.38-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नए 5जी फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी ISOCELL GW3 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
20 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines