iQOO Z7 Pro 5G: आइकू अपने नए स्मार्टफोन Z7 Pro 5G को भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही में इसे टीज की थी। अब, एक नए लीक में अपकमिंग फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट का खुलासा किया है।
iQOO Z7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
जाने-माने टिपस्टर पारस गुगलानी के मुताबिक, Z7 Pro 5G में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इस मॉडल में संभवतः फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो होगा। हुड के तहत, Z7 प्रो मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 8GB या 12GB रैम और 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
डिवाइस संभवतः फनटच ओएस 13 कस्टम स्किन के साथ बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलेगा। गुगलानी का दावा है कि नया iQOO हैंडसेट 4,600mAh बैटरी पैक से लैस होगा जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ेंः 2 इंच डिस्प्ले और 7 दिनों तक बैटरी लाइफ के साथ Noise ColorFit Spark स्मार्ट वॉच लॉन्च, जानें कीमत
कैमरे के मोर्चे पर आइकू के इस अपकमिंग फोन में पीछे की तरफ दो कैमरे होंगे जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर शामिल होगा। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
iQOO Z7 Pro 5G: क्या होगी कीमत?
टिप्सटर पारस गुगलानी ने ट्विटर पर बताया है कि आइकू Z7 Pro 5G की भारतीय बाजार में कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं की है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
14 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines