2 इंच डिस्प्ले और 7 दिनों तक बैटरी लाइफ के साथ Noise ColorFit Spark स्मार्ट वॉच लॉन्च, जानें कीमत
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Noise ColorFit Spark smartwatch: नॉइस ने भारतीय बाजार में एक नई स्मार्ट वॉच पेश की है, जिसका नाम Noise ColorFit Spark है। यह स्मार्ट वॉच आकर्षक डिजाइन, कई वॉच फेस ऑप्शन, ब्लूटूथ कॉलिंग और बहुत कुछ के साथ आती है। आइये इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते है…
नॉइस कलरफिट स्पार्क स्मार्ट वॉच में स्क्वायर डायल के साथ 2 इंच की टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है। इसमें 150 से अधिक वॉच फेस के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग (ब्लूटूथ 5.3) फीचर्स मिलती है।
स्मार्ट वॉच में हेल्थ फीचर्स के तौर पर 24×7 हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 माप, स्लीप ट्रैकिंग, तनाव प्रबंधन और एक फीमेल साइकिल ट्रैकर शामिल है। इस वॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं।
बैटरी बैकअप की बात करें तो, कंपनी दावा करती है कि ColorFit Spark एक बार चार्ज होने के बाद 7 दिनों तक चलने में सक्षम है। हालांकि, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ यह लगभग 2 दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
नॉइस कलरफिट स्पार्क 1,999 रुपये की प्रारंभिक कीमत पर उपलब्ध है। यह फॉरेस्ट ग्रीन, चारकोल ग्रे, सिल्वर ग्रे, कोबाल्ट ब्लू, डीप वाइन और जेट ब्लैक रंगों में आता है। स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon.in के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: