iQOO Z6 Lite 5G: अगर आप भी iQOO कंपनी के स्मार्टफोन यूज करने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल भारतीय मार्केट में iQOO के एक नए फोन की एंट्री हो चुकी है, जिसका नाम iQOO Z6 Lite 5G है । यह आपको किफायती रेंज में दिया जा रहा है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। इस फोन के लॉन्च होते ही बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं, जिनका आप आसानी से लाभ उठा सकते हैं।
iQOO Z6 Lite 5G (Price and Availability)
iQOO Z6 Lite 5G को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत की बात करें तो ये फोन के वेरिएंट और जीबी के अनुसार अलग-अलग है। जैसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन लेना है तो आपको 13,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। इसका कलर स्टील ग्रीन और मिस्टिक नाइट कलर होगा।
अगर आपके पास SBI क्रेडिट कार्ड है तो आपको यह और सस्ता में मिल सकता है। अगर आप इसे SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदते है तो इसमें आपको 2,500 रुपये तक का छूट दी जाएगी ।
iQOO Z6 Lite 5G के फीचर्स:
इसके फिचर की अगर बात करें तो इसमें 6.58 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज दिया गया है। इसकी टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2408×1080 है। यह फोन 6 nm Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन को हीट होने से बचाने के लिए फोर-कंपोनेंट कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है ।
iQOO Z6 Lite 5G कैमरा
फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसमें में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
स्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
19 mins agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 hr agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
3 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
21 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
23 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त