iQoo Neo 8 Series Launch Date Price in India: चीनी फोन निर्माता आईक्यू ने अपने कई मॉडल मार्केट में उतारें हैं और इन्हें लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। बेहद ही कम समय में कंपनी लोगों के बीच विश्वास बना लिया है और वनप्लस, रियलमी, सैमसंग जैसी कंपनियों को टक्कर दी है।
वहीं, अब कंपनी का नया फोन मार्केट में उतरने के लिए तैयार है। आईक्यूओओ ने ऐलान कर दिया है कि उनकी नई 8 सीरीज जल्द लॉन्च होने वाली है। आइए iQoo Neo 8 Series की लॉन्च डेट और अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQoo Neo 8 Series Launch Date
कंपनी के मुताबिक चीन में 23 मई 2023 को नए नियो सीरीज की घोषणा की जाएगी। आईक्यूओओ नियो 8 सीरीज चीन में पहले लॉन्च किया जाएगा। इसमें दो मॉडल- आईक्यूओओ नियो 8 और आईक्यूओओ नियो 8 प्रो को शामिल किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब नियो सीरीज में प्रो प्रो मॉनीकर मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः POCO F5 5G की भारत में 16 मई से बिक्री शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स
वीबो पर अपलोड है नई नियो सीरीज का एक वीडियो
iQoo ने वीबो पर एक छोटा वीडियो भी अपलोड किया है, जो नियो 8 सीरीज के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की पुष्टि करता है। साथ ही फोन के डिजाइन का भी पता चलता है। वीडियो में लाल रंग में बैक पैनल दिखाई दिया है। फोन में ब्लैक-आउट कैमरा मॉड्यूल आकार देखा गया है और कार्बन फाइबर जैसे पैटर्न हैं।
फोन में पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में दो कैमरा सेंसर हैं, प्रत्येक एक गोलाकार कटआउट में है। एलईडी फ्लैश के बगल में एक और छोटा कटआउट है, जिसमें तीसरा कैमरा सेंसर है। प्राथमिक कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट की पेशकश करने की पुष्टि करता है। iQoo ने कैमरा स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की।
iQoo Neo 8 Series Specifications
कंपनी ने खुलासा किया कि नियो 8 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ SoC और एक वीवो V1+ इमेज सिग्नल प्रोसेसर होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि iQoo Neo 8 5G 12GB + 256GB रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा। iQoo Neo 8 Pro के 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
दोनों फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट होगा। स्क्रीन में फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा। iQoo स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC के साथ Neo 8 5G लॉन्च कर सकता है। दोनों फोन के चीन में एंड्रॉइड 13-आधारित ओरिजिन ओएस 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लॉन्च होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Google Pixel Fold: गूगल का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स
iQoo Neo 8 सीरीज में 50-मेगापिक्सल Sony IMX866V मुख्य कैमरा सेंसर होने की अफवाह है। अन्य दो कैमरा सेंसर के बारे में डिटेल्स को अभी साझा नहीं किया है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
11 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
13 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
14 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
17 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
18 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines