iQOO Neo 7 Pro Launch Date in India: आगामी महीना कई नए स्मार्टफोन के साथ हो सकता है। जून में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन (Upcoming Smartphone in June) लॉन्च होने की तैयारी में है। इनमें से एक आईक्यूओओ का नया फोन नियो 7 प्रो भी है। कथित तौर पर फोन के आने की पुष्टी जून के लिए की गई है।
आईक्यूओओ नियो 7 प्रो के लिए कई लीक डिटेल्स पहले से सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि भारतीय बाजार में आक्यूओओ का नया स्मार्टफोन जून के अंत तक आ सकता है। आईक्यूओओ नियो 7 प्रो 5जी सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च होने वाला है। आइए आईक्यूओओ नियो 7 प्रो के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः Realme Narzo N55 को सस्ते में खरीदने का मौका! जल्दी जान लें ऑफर्स
iQOO Neo 7 Pro Price in India (Expected)
बात करें सबसे पहले कीमत की तो आईक्यूओओ नियो 7 प्रो को 40 हजार रुपये में भारत में पेश किया जाा सकता है। भारत में इसे आईक्यूओओ नियो 7 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लाया जा रहा है, जो भारत में 29,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। ऐसे में इसके प्रो वर्जन के लिए कीमत 39,999 रुपये हो सकती है। फोन को अमेजन के माध्यम से बेचा जाएगा।
iQoo Neo 7 Pro Specifications (Leaked)
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आईक्यूओओ नियो 7 प्रो के बारे में ये डिटेल्स भी पहले ही लीक हो चुकी है। लीक के मुताबिक आईक्यूओओ नियो 7 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट का 6.78-इंच FHD+ सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले होगा।
ये भी पढ़ेंः Motorola Razr 40 Series: आ रहा है धांसू फोल्डेबल फोन, फीचर्स जानकर कहेंगे- अरे वाह!
फोन में एक फ्लैगशिप चिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट प्रोसेसर मिलेगा। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बैटरी मिलेगी। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन के बॉक्स के साथ 120W फास्ट चार्जर मिल सकता है।
कैमरे की बात करें फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल को होगा। इसमें कैमरे में Samsung GN5 सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, फोन के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
6 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
9 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
11 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines