iQOO Neo 7 Launch Date Price in India: चीन में लॉन्च हो चुका आईक्यूओओ निओ 7 अब भारत में आने के लिए भी तैयार है। फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लगभग चीन में लॉन्च हुए निओ 7 (iQOO Neo 7) की तरह हो सकते हैं। वहीं, अब फोन की कीमत और कुछ डिटेल्स का खुलासा भारतीय मॉडल के लिए लीक हो चुकी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Vivo V27 Series का ‘प्रमोशन पोस्टर’ लीक, ट्रिपल कैमरे के साथ ऐसा हो सकता है डिजाइन
आईक्यूओओ निओ 7 कब होगा भारत में लॉन्च?
16 फरवरी, 2023 को लॉन्च हो रहे आईक्यूओओ निओ 7 (iQOO Neo 7 Launch Date in India) में Mediatek Dimensity 8200 प्रोसेसर होगा। ये फोन ब्लैक और फ्रॉस्ट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
iQOO Neo 7 Leaked price in India
भारत में आईक्यूओओ Neo 7 की कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 34,999 रुपये रखी गई है। कंपनी 4,000 रुपये के कैशबैक (बैंक और एक्सचेंज बोनस) का लॉन्च ऑफर देगी, जिससे कीमत घटकर 30,999 रुपये हो जाएगी। कहा जा रहा है कि फोन की बिक्री 19 या 20 फरवरी से शुरू हो सकती है। ये फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO Neo 7 specifications
आईक्यूओओ निओ 7 में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेश्यो, HDR10+, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, DCI-P3 कलर गैमट और 1500nits तक स्क्रीन है। इस फोन में एआरएम माली-जी610 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर में है, जिसमें 12 जीबी तक एलपीडीडीआर5 रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज है।
iQOO Neo 7 Features
Android 13 पर आधारित इस फोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी ऑडियो से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5जी एसए/एनएसए, ब्लूटूथ 5.3, 4जी वीओएलटीई, जीपीएस/ग्लोनास, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं।
और पढ़िए –Apple iPhone Valentine Deal: सिर्फ 19 हजार में यहां से खरीदें आईफोन! जानिए क्या है डील
iQOO Neo 7 Battery and Camera
इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे है, जिसमें OIS के साथ 64MP कैमरा, LED फ्लैश, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
6 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
7 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
9 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
10 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
12 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines