iQOO Neo 7 5G Launch Date Price in India: भारत में आईक्यूओओ निओ 7 5जी स्मार्टफोन 16 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने iQOO निओ 7 SE को पिछले साल चीन में लॉन्च किया था। अब आईक्यूओओ जल्द ही इस फोन का रीब्रांडेड वर्जन भारत में लॉन्च करने वाला है। इसी बीच मोबाइल फोन के लॉन्च से पहले एक टिप्सटर द्वारा इसकी कीमत का खुलासा कर दिया गया है।
iQOO Neo 7 5G Price in India
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी साझा की है कि iQOO Neo 7 5G के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 26,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके टॉप मॉडल यानी 12/256GB वेरिएंट की कीमत 30,000 या 32,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
और पढ़िए –Best Recharge Plan: Vi के ये दो जबरदस्त प्लान! कम कीमत में 84 दिनों तक उठाएं कई सुविधाओं का लाभ
iQOO Neo 7 5G Sale Date
जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन की बिक्री 19 या 20 फरवरी से शुरू होगी। स्मार्टफोन पर कंपनी आपको कुछ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी देगी। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
iQOO Neo 7 5G Specifications (Expected)
iQOO Neo 7 5G में आपको 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ मिलेगी जो 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें कंपनी आपको 2 प्रमुख Android अपडेट देगी साथ ही आपको 3 साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट का सपोर्ट भी मिलेगा।
और पढ़िए –Vivo V27 Series की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म! कंपनी ने की पुष्टी, जानें फीचर्स
कैमरे की बात करें तो मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें आपको 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। मोबाइल फोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
12 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines