iQoo Neo 7 5G Launch Price in India: वीवो का स्पिन-ऑफ ब्रांड आईक्यूओओ (iQoo) ने भारत में अपना लेटेस्ट फोन पेश कर दिया है, जिसका नाम आईक्यूओओ निओ 7 (iQoo Neo 7) है। ये धांसू स्मार्टफोन पिछले साल के आईक्यूओओ निओ 6 (iQoo Neo 6) का उत्तराधिकारी है, जोकि एक प्रदर्शन और गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन है। आइए आईक्यूओओ निओ 7 की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
iQoo Neo 7 5G Launch Price in India
आईक्यू नियो 7 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा है। इसके दो वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारे गए हैं। पहले वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 28,499 रुपये है। जबकि, दूसरे 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,499 रुपये है। फोन के दौ कलर फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक ऑप्शन्स हैं।
और पढ़िए – ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन! कीमत 12 हजार रुपये से कम
iQoo Neo 7 5G Sale and Offers Availability in India
- आईक्यूओओ नियो 7 को भारत में लॉन्च करने के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे से आईक्यू नियो 7 अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
- लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो आईक्यू नियो 7 की खरीदारी करने पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स उपलब्ध है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड से लेनदेन करने पर छूट दी जा रही है। इनके क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।
- इसके अलावा फो पर 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके लिए आपको कोई पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा, जिसके बाद 2000 रुपये तक की छूट मिल सकेगी। ये फोन नॉ कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
और पढ़िए – बस कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाला आईक्यूओओ निओ 7, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
iQoo Neo 7 5G Specifications
आईक्यूओओ निओ 7 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता। मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 चिपसेट के साथ आने वाला भारत में ये पहला स्मार्टफोन बन चुका है। इसमें 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज तक सपोर्ट मिलता है।
फोन एक्सटेंडेड रैम 3.0 तकनीक को भी सपोर्ट करता जो यूजर्स को वर्चुअल रूप से रैम को 20GB तक बढ़ाने की अनुमति देगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी यूनिट पैक है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 64MP OIS का मुख्य सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 16 मेगापिक्स का सेल्फी कैमरा है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
8 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
10 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
12 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
13 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
15 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines